फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Re Exam Date 2024 Uttar Pradesh Sipahi Bharti Pariksha Exam after Paper Leak new update

UP Police Bharti: पेपर लीक के बाद रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा कब होगी, नए अपडेट का बेसब्री से इंतजार

Sat, 08 Jun 2024 05:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 05:30 PM IST
सार

UP Police Constable Exam Date 2024: यूपी पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। फिरोजाबाद के युवकों को नए अपडेट का बेसब्री से इंतजार है। रद्द हुई परीक्षा में जिले के 22,244 युवा शामिल हुए थे। 
 

विज्ञापन
UP Police Re Exam Date 2024 Uttar Pradesh Sipahi Bharti Pariksha Exam after Paper Leak new update
UP Constable Recruitment Exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस की निरस्त हुई भर्ती परीक्षा का फिरोजाबाद के 22,244 युवाओं को पुन: परीक्षा का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया के तेजी लाने के संकेत देना शुरू कर दिए हैं। युवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। परीक्षार्थियों को उम्मीद है कि जल्द ही परीक्षा की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन


 

जिले में 17 व 18 फरवरी को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में जिले 22244 शामिल हुए थे। इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई। जिससे यह परीक्षा दोबारा नहीं हो सकी। अब चुनाव संपन्न हो चुका है। परीक्षा रद्द हुए तीन माह से अधिक हो चुके हैं। परीक्षार्थी बेसब्री से दोबारा परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा तिथि की घोषणा न होने से युवा परेशान हैं। युवा जोर-शोर से परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। युवाओं का कहना है कि अब लोकसभा संपन्न हो चुके हैं। युवाओं को उम्मीद है कि जल्द ही परीक्षा की घोषणा हो जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले परीक्षार्थी
परीक्षार्थी जतिन कुमार ने बताया कि 'मैंने उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा दी थी। यह परीक्षा रद्द हो गई थी। इस बात को तीन महीने से अधिक हो चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक परीक्षा की घोषणा नहीं की गई है। हमें बेसब्री से परीक्षा का इंतजार है।' वहीं गुलशन यादव ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था। मुझे उम्मीद थी कि मेरा चयन हो जाएगा। परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अभी तक दोबारा परीक्षा की घोषणा नहीं हुई। मैं परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। वहीं परीक्षार्थी डॉली ने बताया कि खबरों से पता चला है कि लोकसभा चुनाव के बाद शासन ने भर्ती के लिए डाटा मांगा है। उम्मीद है कि भर्तियां बंपर निकलने वाली हैं। मैंने पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी, अब इंतजार कर रहीं हूं कि परीक्षा जल्द हो और भर्ती भी जल्दी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed