फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police questions molestation victim's character after vivek tiwari murder case

विवेक तिवारी केस के बाद पुलिस ने छात्रा को बताया चरित्रहीन, आबरू बचाने को कूदी थी छत से

Mon, 01 Oct 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Mon, 01 Oct 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
up police questions molestation victim's character after vivek tiwari murder case
यूपी पुलिस
यूपी पुलिस के कारनामे थम नहीं रहे हैं। जहां राजधानी लखनऊ में खाकी पर लगे खून के धब्बे छिपाने को पुलिस ने विवेक तिवारी का चरित्र हनन कर दिया था। वहीं एटा में आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने पीड़िता को चरित्रहीन बता डाला। 
विज्ञापन


दरअसल, जैथरा क्षेत्र में अपनी अस्मत बचाने के लिए छात्रा छत से कूद गई थी। वो घायल हैं। इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई करने की बजाय छात्रा को पागल और चरित्रहीन बता रही है। इससे पीड़िता के परिजन दुखी हैं। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


घटना 29 सितंबर की है। नाबालिग छात्रा अपने घर में अकेली थी। तभी दो युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। छात्रा ने अपनी अस्मत बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती है छात्रा

up police questions molestation victim's character after vivek tiwari murder case
परिजनों ने घायल छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने थाना में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय पीड़िता को ही गलत साबित करने पर तुली है। 

घटना के दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करना तो दूर उसकी जांच करना भी मुनासिब नहीं समझा। पुलिस मामले की लीपापोती कर छात्रा का मानसिक संतुलन और चरित्र खराब बताकर परिवार को ठेस पहुंचा रही है। 

पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगों में आक्रोश है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड में भी पुलिस ने उनके चरित्र पर सवाल उठाए थे। इससे महकमे की खूब किरकिरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed