{"_id":"661203777d8dd03cde05f065","slug":"up-police-inspector-was-asking-for-liquor-bottles-from-the-head-representative-audio-went-viral-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: प्रधान प्रतिनिधि से शराब की बोतलें मांग रहे थे इंस्पेक्टर, ऑडियो हुआ वायरल; अब गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: प्रधान प्रतिनिधि से शराब की बोतलें मांग रहे थे इंस्पेक्टर, ऑडियो हुआ वायरल; अब गिरी गाज
Sun, 07 Apr 2024 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Apr 2024 07:52 AM IST
सार
प्रधान प्रतिनिधि से शराब की बोतलें मांगने वाला इंस्पेक्टर निलंबित कर दिए गए हैं। इंस्पेक्टर का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसकी जांच कराने के बाद उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मोहर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना कुरावली में तैनात इंस्पेक्टर मोहर सिंह को शनिवार को एसपी ने निलंबित कर दिया है। होली के त्योहार पर इंस्पेक्टर कुरावली का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें एक प्रधान प्रतिनिधि से शराब की बोतलें मांगी जा रही थीं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है।
होली के त्योहार पर वायरल हुए ऑडियो में एक प्रधान प्रतिनिधि से 12 बोतलें ब्लेंडर शराब और पेटी की मांग की जा रही थी। इस शराब को जिले के अधिकारियों के नाम पर मांगा गया था। ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी विनोद कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार को जांच सौंपी थी। अपर पुलिस अधीक्षक दी गई जांच रिपोर्ट के बाद एसपी विनोद कुमार ने इंस्पेक्टर कुरावली मोहर सिंह को शनिवार को निलंबित कर दिया है। थाना कुरावली में अभी किसी नए इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं की गई है। थाने में तैनात एक दरोगा आरडी शर्मा को फिलहाल थाने का प्रभारी बनाया गया है।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर कुरावली के वायरल ऑडियो की अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से जांच कराई गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर कुरावली मोहर सिंह को निलंबित कर दिया गया है।