फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP police gave exam after Cyber crime workshop in agra

आगरा: साइबर जागरूकता परीक्षा में 16 पुलिसकर्मी टॉपर, 360 में से 354 पास हुए, छह हो गए फेल

Sun, 24 Apr 2022 02:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 02:23 PM IST
सार

साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए यूपी पुलिस को तैयार किया जा रहा है। साइबर अपराध होने के बाद पुलिसकर्मियों को किस तरह स्थिति से निपटना है और क्या करना है इसके लिए रविवार को थाना न्यू आगरा में साइबर जागरूकता पर परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक शामिल हुए। 

विज्ञापन
UP police gave exam after Cyber crime workshop in agra
साइबर क्राइम की परीक्षा देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराध क्या होता है ? इसे कौन और कैसे कर रहा है? इसमें पीड़ित की मदद कैसे की जा सकती है? बैंक और सोशल मीडिया साइट्स के कर्तव्य और क्या जिम्मेदारी हैं? साइबर अपराध के प्रति थाना के निरीक्षक, दरोगा और सिपाही कितने जागरूक हैं, इसको जानने के लिए रविवार को साइबर जागरूकता परीक्षा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


साइबर जागरूकता परीक्षा में 360 में से 354 पास हुए, जबकि छह फेल हो गए। 16 पुलिसकर्मियों ने टॉप किया। इनमें से एक दरोगा, दो कंप्यूटर ऑपरेटर और एक मुख्य आरक्षी ने शत प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। टॉपर पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को दिया जा चुका है प्रशिक्षण 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित साइबर अपराध की शिकायत लेकर सबसे पहले थाने पर आता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध की जानकारी होनी चाहिए। इसके बाद ही वो लोगों की मदद कर पाएंगे। पूर्व में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब जागरूकता के लिए परीक्षा ली गई थी। ऑनलाइन परीक्षा में जिन कर्मचारियों ने टॉप किया है, उनको सम्मानित करके अन्य को भी प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर परीक्षा का आयोजन एसपी क्राइम डॉ. राजीव कुमार ने कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी ऑनलाइन मोबाइल से परीक्षा में जुड़े थे। सभी 51 सामान्य सवाल पूछे गए थे। उनके साथ साइबर सेल के प्रभारी एसआई सुल्तान सिंह, मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह, विजय तोमर, इंतजार, प्रेम  नारायण, सनी कुमार, अविनाश ने परीक्षा को सफल बनाया।

यह रहा परिणाम

कुल प्रतिभागी : 360
कुल पास : 354
कुल फेल : 6
तय समय पर सबमिट : 218
चयनिक कुल : 16 पुलिसकर्मी
औसत : 42.89 प्रतिशत

पुलिसकर्मी

निरीक्षक : चार
एसआई : 48
मुख्य आरक्षी : 13
कंप्यूटर आपरेटर : 33
आरक्षी : 117

टॉपर की लिस्ट

प्राप्तांक , नाम, पद, नियुक्ति थाना/कार्यालय
प्रथम

51/51, ऋषि कुमार, एसआई, पिढ़ौरा थाना
51/51, देवेंद्र कुमार तालान, कंप्यूटर ऑपरेटर, मंटोला थाना
51/51, नावेद अली, मुख्य आरक्षी, मंटोला थाना
51/51, अंकित कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर, हरीपर्वत थाना
द्वितीय
50/51, अरविंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक, हरीपर्वत थाना
50/51, मांगेराम, एसआई, छत्ता थाना
50/51, अनिल यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर, छत्ता थाना
50/51, अंकित खोंखर, आरक्षी, मंसुखपुरा थाना
तृतीय
49/51, जितेंद्र कुमार, निरीक्षक, सैंया थाना
49/51, मनोज कुमार, एसआई, सदर थाना
49/51, अजय कुमार सिंह, एसआई, जिला पुलिस कार्यालय
49/51, अजीत कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर, सिकंदरा थाना
49/51, विजय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर, न्यू आगरा थाना
49/51, मानपाल सिंह, एसआई, न्यू आगरा थाना
49/51, संजू शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर, कोतवाली थाना
49/51, विवक बाल्यान, आरक्षी, न्यू आगरा थाना

सिपाही नीतू चौधरी ने बताया कि साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। इन मामलों में कार्रवाई को लेकर पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। परीक्षा देकर काफी अच्छा लगा। सिपाही पूनम सिंह ने कहा कि लोगों की मदद तभी कर पाएंगे, जब खुद जानकारी होगी। साइबर क्राइम कार्यशाला में प्रशिक्षण ले चुके हैं। परीक्षा में भी अच्छे अंक आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed