फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Daroga obscene Facebook post on Indian goddess

दरोगा ने देवियों पर की आपत्तिजनक पोस्ट, भड़के लोग, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Thu, 11 Oct 2018 09:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 11 Oct 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
UP Police Daroga obscene Facebook post on Indian goddess
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के थाना फतेहाबाद में तैनात दरोगा केपी सिंह ने फेसबुक पर देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें पोस्ट कर दीं। इतना ही नहीं, फोटो एडिटिंग ऐप के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद आपत्तिजनक फोटो बनाकर पोस्ट किया। एसएसपी अमित पाठक ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन


दरोगा ने दो कार्टून बनाए। इसमें एक महिला और एक पुरुष को बातें करते हुए दर्शाया गया है। महिला कुछ कह रही है। इसके जवाब में पुरुष देवियों के बारे में आपत्तिजनक बातें कह रहा है। इन कार्टून को फेसबुक पर पोस्ट किया  गया। यह वायरल हो गया।
विज्ञापन


इसी तरह प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो बनाकर पोस्ट किया। इसका पता चलने पर लोग भड़क गए। क्षेत्रीय भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा ने एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की थी। दरोगा से जल्द ही पूछताछ की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। काफी लोग विधायक के पास पहुंच गए थे। बाद में विधायक ने लोगों को बताया कि दरोगा के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। वहीं एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed