फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up police constables saved life of Four children who drowning in the yamuna river

यूपी पुलिस के इन साहसी सिपाहियों ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे सलाम

Sun, 01 Jul 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 01 Jul 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Up police constables saved life of Four children who drowning in the yamuna river
सिपाही सुखवीर सिंह और अमरप्रताप - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दो सिपाहियों के साहस से शनिवार को चार बच्चों की जान बच गई। अंबेडकर पुल के नीचे नहाते समय यमुना में डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए सिपाही कूद गए। 
विज्ञापन


लोगों की मदद से एक-एक कर चारों बच्चों को नदी से निकाल लिया गया। इनमें से एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी की हालत ठीक है। बच्चों के सकुशल होने से परिजनों ने भी सिपाहियों के कदम को सराहा।
विज्ञापन

 
शनिवार दोपहर को आरिफ (12) पुत्र मोंटू, उसका भाई शाहिद (8) निवासी यमुना ब्रिज, अप्पू (9) पुत्र आमिर और कासिम (10) पुत्र कारुन निवासी बुढ़ान सैय्यद, घटिया आजम खां अंबेडकर पुल के नीचे यमुना में नहा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त कर रहे थे दोनों सिपाही

चारों बच्चे नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चारों ने शोर मचा दिया, उस समय अंबेडकर पुल पर चीता मोबाइल के सिपाही सुखवीर सिंह और अमरप्रताप गश्त पर थे।
 
उन्होंने बच्चों को डूबता देखकर यमुना की तरफ बाइक दौड़ा दी। अमर प्रताप यमुना में पहले कूद गए। बाद में सुखवीर और अन्य लोग आ गए। उन्होंने यमुना में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पहले शाहिद, कासिम और आमिर को बाहर निकाल लिया। 

आरिफ गहरे पानी में डूब गया था। अमर प्रताप ने हाथ डालकर आरिफ को बाहर निकाल लिया, उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में लेकर गए। सिपाहियों के साहस को सभी ने सराहा। 

चारों बच्चे दोस्त हैं। वो घर में बिना बताए ही आ गए थे। जब पुलिस ने सूचना दी तो परिजन आ गए। उन्होंने बच्चों को डांटा। परिजनों ने बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed