फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Police Constables Beaten up young man in mainpuri

फरियादी ने पानी मांगा तो सिपाहियों ने रायफल की बट से पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 29 Jul 2018 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 29 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Up Police Constables Beaten up young man in mainpuri
पीड़ित युवक को पीटते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में मारपीट के एक मामले में थाने में शिकायत लेकर आए घायल पीड़ित ने जब पुलिसकर्मियों से पीने के लिए पानी मांगा, तो उसे राइफल की बट से बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन


थाना पुलिस का ये अमानवीय चेहरा कैमरे में कैद हो गया। पुलिस द्वारा पीड़ित से निर्दयता के साथ मारपीट के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

 

औंछा थाना के गांव खेरिया निवासी शैलेंद्र के घर केे सामने बिजली का खंभा लगा हुआ है। इस पर गांव निवासी एक व्यक्ति कटिया डाल रहा था।

शैलेंद्र ने जब इसका विरोध किया तो गुस्साए नामजद ने घरवालों के साथ मिलकर शैलेंद्र व उसके पिता के साथ मारपीट कर दी।

वह जब शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो वहां उसके दर्द होने लगा। उसने पुलिसकर्मियों ने पानी मांगा और वह दवा लेने के लिए तिराहा के पास स्थित दुकान पर चला गया।
विज्ञापन


तभी वहां थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मी आ गए। बिना कोई कारण बताए शैलेंद्र के साथ राइफल की बट से मारपीट करने लगे।

तिराहा पर एक व्यक्ति को राइफल की बट से पिटता देख वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में थाना प्रभारी श्रवण कुमार पुलिसबल के साथ आ गए। पुलिस पीड़ित को जीप में बैठाकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसका कोई कसूर नहीं था। वह तो दवा लेने गया था। वहां पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। पुलिस के इस कृत्य से कस्बाइयों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed