{"_id":"63e75de5ed10c920ba08709e","slug":"up-police-constable-snatched-money-from-the-teenager-by-calling-him-a-robber-in-agra-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी वाले की हरकत: चौकी में आए किशोर से सिपाही ने छीने रुपये, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी वाले की हरकत: चौकी में आए किशोर से सिपाही ने छीने रुपये, जानें पूरा मामला
Sat, 11 Feb 2023 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Feb 2023 02:50 PM IST
सार
किशोर अपने बड़े भाई को बाइक चेकिंग में पकड़े जाने पर पुलिस चौकी में आया था। इसके बाद उसके साथ ये पूरी घटना घटित हुई।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की ट्रांस यमुना पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही पर 13 साल के किशोर की जेब से रुपये छीन लेने का आरोप लगा है। एसीपी छत्ता से शिकायत के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है। शिकायत में कहा गया है कि किशोर अपने बड़े भाई को बाइक चेकिंग में पकड़ लेने पर पुलिस चौकी पहुंचा था। सिपाही ने लुटेरा बताकर जेब से रुपये निकाल लिए।
घटना बुधवार रात की है। सुदामापुरी, नरायच निवासी धर्मेंद्र चौहान का 16 वर्षीय भतीजा शिवम बाइक से बाजार आया था। ट्रांस यमुना पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ने बाइक रोक लिया। बाइक पर नंबर नहीं था। इस कारण चालान काटने की बात कही। धर्मेंद्र ने कहा कि चचेरे भाई के पकड़े जाने पर उनका किशोर बेटा रितिक पुलिस चौकी पहुंचा।
धर्मेंद्र का आरोप है कि वहां सिपाही रितिक को भी पकड़ने लगा। कहा कि तुम जैसे ही लड़के लूट करते हैं। रितिक डर कर भागा तो सिपाही ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जेब में रखे दूध के 6500 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर भगा दिया। वह शिकायत करने ट्रांस यमुना चौकी पर गए लेकिन प्रभारी ने शिकायत नहीं सुनी।
विज्ञापन
इस पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को बताया। इसके बाद ही मामला अधिकारियों तक पहुंचा। सिपाही और किशोर की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में है। एसीपी छत्ता ने बताया कि जांच की जा रही है। बालक के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी।