फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Constable Exam: Tough exam for five days 37960 candidates will give police recruitment exam

UP Police Constable Exam: पांच दिनों तक कड़ा इम्तिहान, दस पालियों में 37960 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

Thu, 22 Aug 2024 04:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 04:17 PM IST
सार

एटा में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्रों पर तैयारियों का दौर चलता रहा। पांच दिन किसी कड़े इम्तिहान से कम नहीं हैं। पांच दिन और 10 पालियों में अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देंगे।
 

विज्ञापन
UP Police Constable Exam: Tough exam for five days 37960 candidates will give police recruitment exam
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में पुलिस भर्ती बोर्ड की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा 31 अगस्त तक पांच दिन होगी। इस दौरान दस पालियों में 37960 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बृहस्पतिवार को केंद्रों पर तैयारियों का दौर चलता रहा। इस दौरान कक्षों में अनुक्रमांक को सीटों पर चस्पा किया गया।
विज्ञापन


पुलिस परीक्षा को लेकर जिले में 11 केंद्र बनाए गए हैं। एक पाली में केंद्रों पर 3796 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। किसी केंद्र पर 720 तो किसी केंद्र पर 240 अभ्यर्थियों को रखा गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। बताया गया विद्यालयों में लगे कैमरों को हटवा गया। जो संस्था परीक्षा करा रही है। उस संस्था ने केंद्रों पर अपने कैमरों को लगाया। इस बार परीक्षा केंद्र वित्तविहीन विद्यालयों को नहीं बनाया गया है। राजकीय सहित सहायता प्राप्त व महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बृहस्पतिवार को केंद्र पर कक्षों में अनुक्रमांक को चस्पा करने का कार्य किया गया। वहीं प्रत्येक केंद्र पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। बृहस्पतिवार को कक्ष निरीक्षकों को केंद्रों पर प्रवेश के लिए कार्ड वितरति किए गए।
विज्ञापन





 

यह बने हैं परीक्षा केंद्र
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीजीआईसी एटा, जीजीआईसी लालगढ़ी, महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज, जीआईसी एटा। वाष्णेय इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज व जेएनएन डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

 

3 जोनल सहित 11 सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
परीक्षा को लेकर प्रत्येक केंद्र पर 1 सेक्टर व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। इस हिसाब से 11 सेक्टर व 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। इसके अलावा 3 जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 11 केंद्र व्यवस्थापक, 22 सहायक केंद्र व्यवस्थापक, 22 परीक्षा प्रभारी, 44 सहायक निरीक्षकों को लगाया गया है। वहीं केंद्राें पर 295 बेसिक के शिक्षक के अलावा 120 माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक कक्ष निरीक्षक रहेंगे। इसके अलावा 22 कक्ष निरीक्षकों को रिजर्व में रखा गया है।

 
विज्ञापन

इलेक्ट्रनिक वस्तुएं नहीं ले जा सकेंगे केंद्र पर
डीएम प्रेमरंजन सिंह ने बताया अभ्यर्थी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को नहीं ले जा सकेंगे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पेन, प्रवेश पत्र व पहचान पत्र के साथ प्रवेश दिया जाएगा। वहीं डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं है। शासन के जो निर्देश है उन निर्देशों में ही परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed