{"_id":"5cef7899bdec22072c332b11","slug":"up-police-constable-drinking-beer-photo-goes-viral-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर को बना डाला 'मयखाना', बीयर पीते हुए सिपाही का फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर को बना डाला 'मयखाना', बीयर पीते हुए सिपाही का फोटो वायरल
Thu, 30 May 2019 12:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 May 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
दफ्तर में बैठकर बीयर पीता सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता के मामले थम नहीं रहे हैं। हथकड़ी खोलने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब दफ्तर में बीयर पीते हुए मुंशी का फोटो वायरल हुआ है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
शांतिभंग के आरोपियों की हथकड़ी खोलने के बदले में किशनी थाने के सिपाहियों ने एक हजार रुपये की रिश्वत ली थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब कार्यालय में बीयर पीते हुए सिपाही का फोटो सामने आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो पुलिस लाइन स्थित गणना कार्यालय में तैनात मुंशी फतेहबहादुर का बताया गया है। वो कार्यालय में अपनी सीट पर बैठकर बीयर पी रहे हैं। वहीं शहर में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड का सोते हुए फोटो भी वायरल हो रहा है।

Trending Videos
'जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई'
पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर मुंशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उधर, पुलिस अधीक्षक ने बाइक चालान के नाम पर 500 की जगह एक हजार रुपये लेने वाले कोतवाली के मुंशी ग्रीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।