फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Police Caught Smuggling Wine of Haryana in Kasganj Cost of 30 lakh

दूसरे राज्यों की शराब को इस तरह बेच रहे थे, पुलिस ने 30 लाख का माल पकड़ा

Sun, 26 May 2019 11:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 26 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Up Police Caught Smuggling Wine of Haryana in Kasganj Cost of 30 lakh
कोतवाली पुलिस तस्करी की शराब के साथ - फोटो : अमर उजाला
तस्करी कर गैर प्रांत से लाई गई शराब जिले में खपत के लिए तैयार की जा रही थी। गैर प्रांत की शराब की लेबल बदलकर यूपी की शराब के होलोग्राम लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने सैलई रोड से 900 पेटी गैर प्रांतीय शराब समेत सील मशीन, बोतल के ढक्कन, होलोग्राम और मैक्स कार बरामद की। अनुमान जताया जा रहा है कि बरामद शराब की कीमत 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि रविवार सुबह सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे ने सैलई रोड पर फतेहपुर के समीप छापा मारा। यहां निर्माणाधीन एक इमारत में कुछ लोग हरियाणा प्रांत की शराब के लेबल और होलोग्राम स्टीकर बदल रहे थे। पुलिस ने मौके से राजा उर्फ कल्लू निवासी शांतिनगर एटा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो आरोपी कुलदीप निवासी एटा एवं आशीष गुप्ता निवासी सैलई फरार हो गए। एसपी ने बताया कि मौके से 900 पेटी गैर प्रांतीय शराब बरामद की गई है। इसकी कीमत अनुमानित 30 लाख रुपये है।

वहीं पुलिस ने मौके से सील मशीन, बोतल के ढक्कन, होलोग्राम भी बरामद किए। भागे हुए आरोप हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच की जा रही है कि असली तस्कर कौन है।

जिले में करीना नाम से देसी शराब की बिक्री की अनुमति है। तस्कर हरियाणा से हाईटेक नाम की देसी शराब लेकर आते हैं और यहां लेविल बदलकर हाईटेक को करीना बनाते हैं। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed