फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up panchayat sahayak bharti process will be completed in two phases in Mainpuri

पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी में अब दो चरणों में आएगी पंचायत सहायकों की सूची, यह है वजह

Sat, 11 Sep 2021 01:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 01:48 PM IST
सार

मैनपुरी की 549 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती की जानी है। लेकिन लगभग सौ ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत के चलते चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी।  

विज्ञापन
Up panchayat sahayak bharti process will be completed in two phases in Mainpuri
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती प्रक्रिया अब दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में अविवादित ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूरी कर उसकी सूची जारी की जाएगी। वहीं विवादित मामलों में जांच के बाद सूची जारी की जाएगी। इसके लिए पंचायत राज विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। 

विज्ञापन


मैनपुरी की 549 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती की जानी है। लेकिन लगभग सौ ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत के चलते चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। 
विज्ञापन


इसी के चलते अब प्रशासन और पंचायत राज विभाग दो चरणों में चयनित पंचायत सहायकों की सूची जारी करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में लगभग साढ़े चार सौ उन ग्राम पंचायतों में सहायकों की नियुक्ति की सूची जारी की जाएगी, जिनमें कोई विवाद नहीं है। ये सूची शनिवार को सार्वजनिक कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में बाकी बची लगभग सौ ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कार्य किया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों में भर्ती के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं। शिकायतों पर गहनता से जांच कर उनका निस्तारण करते हुए दूसरी सूची सोमवार तक जारी कर दी जाएगी। इसके लिए पंचायत राज विभाग अब जुट गया है।  

नौ नोडल अधिकारी कर रहे हैं ब्लॉकवार सूचियों की जांच
ब्लॉकों से आईं पंचायत सहायक चयन प्रक्रिया की सूचियों की जांच के लिए ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा नामित नोडल अधिकारी भी इन सूचियों की जांच में लगे हुए हैं। जांच के बाद ही सूची फाइनल की जा सकेंगे। 

डीपीआरओ स्वामीदीन ने बताया कि प्रयास है कि पहले उन ग्राम पंचायतों की चयन सूची जारी कर दी जाए, जहां कोई शिकायत नहीं है। वहीं दूसरे चरण में शिकायतों की जांच कर बाकी ग्राम पंचायतों की सूची जारी करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed