{"_id":"605dcbca8ebc3ec79c6af0cf","slug":"up-panchayat-election-nomination-will-be-begins-in-agra-on-third-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव 2021: आगरा में आज से बिकेंगे पर्चे, तीन अप्रैल से होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव 2021: आगरा में आज से बिकेंगे पर्चे, तीन अप्रैल से होंगे नामांकन
Sat, 27 Mar 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी के लिए नामांकन पत्र शनिवार से जिला पंचायत कार्यालय बालूगंज और अन्य पदों के लिए ब्लॉक कार्यालय से बिकेंगे। तीन अप्रैल से जिले में ग्राम प्रधान, ग्राम सदस्य, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन शुरू होंगे।
विज्ञापन
चार अप्रैल तक उम्मीदवार पर्चा भर सकेंगे। जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन कलक्ट्रेट स्थिति न्यायालय कक्ष में होंगे। बाकी पंचायत पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सम्बंधित विकास खण्ड कार्यालय पर होगी। पांच से छह अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
सात अप्रैल को नाम वापसी और उसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न वितरित होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जनपद में एक चरण में पूरा मतदान होगा। दो मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जिला पंचायत के नामांकन
- वार्ड 0 से 13 तक एडीएम सिटी न्यायालय कक्ष।
- वार्ड 14 से 26 तक जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष।
- वार्ड 27 से 38 तक नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष।
वार्ड 39 से 51 तक एसीएम
- द्वितीय न्यायालय कक्ष।
- प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन सम्बंधित ब्लॉक कार्यालय पर होंगे।
51 वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी आप
पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) जिले के 51 वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी। शुक्रवार को सर्किट हाउस में दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व आगरा के पंचायत चुनाव प्रभारी गिरीश सोनी ने संभावित प्रत्याशियों का साक्षात्कार लिया। 30 लोगों ने साक्षात्कार दिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान ने कहा कि पंचायत चुनाव सेमीफाइनल और वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव फाइनल होगा।