फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Panchayat Election News reservation process will be start soon in mainpuri

यूपी पंचायत चुनाव 2021: तीन चरणों में निर्धारित होगा आरक्षण, ये है प्रक्रिया

Fri, 19 Feb 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election News reservation process will be start soon in mainpuri
पंचायत चुनाव

मैनपुरी जिले में 549 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने जाने हैं। इन्हीं के लिए आरक्षण का निर्धारण किया जाना है। शासन ने आरक्षण चार्ट जारी कर वर्गवार आरक्षित होने वाली सीटों की संख्या निर्धारित कर दी है। वहीं आरक्षण का प्रस्ताव जिला मजिस्ट्रेट को तैयार करना है। इसके लिए तीन चरणों में ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन


हर वर्ग मे ये तीनों चरण अपनाए जाएंगे। अनुसूचित जाति के लिए शासन ने आरक्षण चार्ट में कुल 115 सीटें निर्धारित की हैं। इसके लिए उन ग्राम पंचायतों का चयन प्रथम चरण में किया जाएगा जो बीते पांच चुनावों में कभी इस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहीं। अगर इस नियम से आरक्षण चार्ट के अनुसार सीटें पूर्ण नहीं होती हैं तो दूसरा चरण चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


दूसरे चरण में उन ग्राम पंचायतों को चयन किया जाएगा जाएगा वर्ष 2015 के चुनाव में संबंधित वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहीं। इसके बाद भी अगर संख्या पूरी नहीं होती है तो वर्ष 2015 में भी संबंधित वर्ग के लिए आरक्षित रहीं सीटों पर विचार किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग के लिए यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसी के अनुसार सीटों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारी में जुटा पंचायती राज विभाग 
आरक्षण आवंटन के प्रस्ताव तैयार करने के लिए पंचायत राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बीते पांच चुनावों में वर्गवार आरक्षित रहीं सीटों का डाटा अलग-अलग संकलित किया जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर नियमानुसार आरक्षण आवंटन प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू किया जाएगा। 

-  जिले में कुल 549 ग्राम पंचायतें हैं। 
- 115 सीटें एससी (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित होनी हैं। 
- 152 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होनी हैं।  
- 91 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित होनी हैं।  
- 191 सीटें रहेंगी अनराक्षित 

जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) स्वामीदीन ने बताया कि शासन ने आरक्षण के संबंध में चार्ट जारी करने के साथ ही नियम भी तय कर दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर आरक्षण आवंटन का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed