फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat election 2021 phase 3 poll: 72.67 percentage voting in Firozabad district

यूपी पंचायत चुनाव: फिरोजाबाद जिले में छिटपुट घटनाओं के बीच 72.67 प्रतिशत मतदान

Mon, 26 Apr 2021 09:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 09:43 PM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। फिरोजाबाद जिले में छिटपुट घटनाओं के बीच बंपर वोटिंग हुई। कुल 72.67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

विज्ञापन
up panchayat election 2021 phase 3 poll: 72.67 percentage voting in Firozabad district
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सोमवार को छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया। जिले में 72.67 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान जसराना के नगला पर्दमन में फायरिंग कर मतपेटिका को लूटने की कोशिश की गई। वहीं हाथवंत ब्लॉक के बरौली में मतपेटी को तालाब में फेंक दिया गया। 

विज्ञापन


एका के मोर्चा कैलई में पुलिस टीम के साथ मारपीट की गई। जेबड़ा में पुलिस टीम से फौजी द्वारा अभद्रता की सूचना पर फोर्स पहुंची। कुर्रीकूपा में दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया। वहीं कई स्थानों पर मतपत्रों के साथ वोटर लिस्ट में खामी होने की सूचना पर अधिकारी दौड़ते रहे। शिकोहाबाद ब्लॉक में सर्वाधिक 83 प्रतिशत मतदान हुआ।  
विज्ञापन


जिले में सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। हालांकि सुबह पांच बजे से ही बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। धूप चढ़ने के साथ वोटरों का रुझान बूथों की ओर कम होता गया। सुबह से लगी कतार काफी लंबे होने के कारण मतदान का क्रम थमा नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षों में विवाद, फायरिंग
थाना जसराना के नगला पर्दमन में दो पक्षों में विवाद के दौरान पथराव-फायरिंग हो गई। पथराव-फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। डीएम एवं एसएसपी ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। दोपहर बाद हाथवंत ब्लॉक के बरौली में एक प्रत्याशी का एजेंट मतपेटिका को लेकर भाग खड़ा हुआ और मतपेटिका को तालाब में फेंक दिया। 

जानकारी पर डीएम चंद्र विजय सिंह,एसएसपी अजय कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मतपेटिका को तालाब से निकलवाने के साथ गांव में दबिश दी। एक महिला सहित 12 युवकों को हिरासत में ले लिया है। इधर, थाना एका के मोर्चा कैलई में पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। 

थाना मक्खनपुर के जेबड़ा में बीएसएफ के जवान ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। थाना लाइनपार को कुर्रीकूपा में शाम को दो पक्षों में गालीगलौज के साथ मारपीट,पथराव हो गया। हाथवंत ब्लॉक के कुड़ी खेरिया में दो पक्षों में मारपीट में एक युवक घायल हो गया। 
 

इधर, मतदान के दौरान कई बूथों पर बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशियों के मतपत्रों में खामी की सूचना मिलती रही। अधिकारी सुधार कराने के दौड़ते रहे। डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने कई बूथों का निरीक्षण किया। पुलिस के जवानों को ड्यूटी चेकिंग करने के साथ कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी। शाम साढ़े सात बजे तक कई ब्लॉकों में पोलिंग चली।

एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव के दौरान छिटपुट घटनाएं हुईं। इनमें हाथवंत ब्लॉक के बरौली में मतपेटिका को तालाब में फेंकने की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी गई। 12 युवकों को हिरासत में ले लिया है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरौली में पुनर्मतदान के संबंध में डीएम निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed