{"_id":"609a99028ebc3ed9b70a8e36","slug":"up-panchayat-chunav-result-in-firozabad-dispute-with-two-groups-policeman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद पंचायत चुनाव: जीत की घोषणा के बाद भिड़े प्रत्याशियों के समर्थक, पुलिसकर्मी सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद पंचायत चुनाव: जीत की घोषणा के बाद भिड़े प्रत्याशियों के समर्थक, पुलिसकर्मी सहित दो घायल
Wed, 12 May 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 May 2021 12:07 AM IST
सार
सदर ब्लॉक में जीत के बाद आरओ ने विजयी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को प्रमाणपत्र दे दिया। मतगणना कार्य पूरा होने के बाद प्रत्याशी समर्थकों के साथ घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में जीत के बाद हुए हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी के समर्थकों पर ब्लॉक कार्यालय से कुछ दूरी पर हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने पथराव किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद सदर, टूंडला और जसराना ब्लॉक की एक-एक ग्राम पंचायत में प्रशासन द्वारा उपचुनाव कराए गए थे। संबंधिक ब्लॉकों पर मंगलवार को मतगणना कराई गई। सदर ब्लॉक में जीत के बाद आरओ ने विजयी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को प्रमाणपत्र दे दिया। मतगणना कार्य पूरा होने के बाद प्रत्याशी समर्थकों के साथ घर लौट रहे थे। फिरोजाबाद ब्लॉक से कुछ ही दूरी पर ही वाजिदपुर कुतकपुर से पराजित हुए प्रत्याशी उदयवीर और उसके समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह के समर्थकों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव नया बांस निवासी स्वामी पुत्र लीलाधर घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पर आरोपियों ने हमला करते हुए पथराव कर दिया। पथराव के दौरान सिपाही कुलदीप हाथ में ईंट लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। थाना दक्षिण पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। और थाने ले आई। इधर, मारपीट में घायल स्वामी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव परिणाम : प्रधान पद पर कोई तीन वोट से जीता, कहीं प्रत्याशी को नहीं मिला स्वयं का मत
#ladengecoronase: महज 15 दिन में एफमेक ने तैयार किया 350 बेड का प्री-कोविड हॉस्पिटल, पहले दिन तीन मरीज भर्ती