फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat Byelections 2021: 199 Nomination For Pradhan Elections

पंचायत उपचुनाव: 199 पदों के लिए एक-एक नामांकन, 2736 ने भरा पर्चा, जानिए आगरा में कहां होगा मतदान

Mon, 07 Jun 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Jun 2021 12:27 AM IST
सार

क्षेत्र पंचायत के तीन पद रिक्त थे। एत्मादपुर में सिकतरा वार्ड के लिए तीन, अकोला के बसैरी चाहर वार्ड के लिए 2 और खेरागढ़ की सरेण्डा वार्ड के लिए एक सहित कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं।
 

विज्ञापन
Up Panchayat Byelections 2021: 199 Nomination For Pradhan Elections
पंचायत उपचुनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत उपचुनाव में 2244 रिक्त पदों के लिए रविवार को 2736 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। जैतपुर कला में ग्राम पंचायत सदस्य के 166 पदों के लिए 166, बिचपुरी में 31 पदों के लिए 31, रसूलपुर में प्रधान के लिए एक और सरेण्डा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए एक सहित कुल 199 पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से निर्विरोध जीत का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


विकास खंड स्थित नामांकन स्थलों पर रविवार रात आठ बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच कार्य चलता रहा। सहायक निर्वाचन अधिकारी निर्मला दीक्षित ने बताया कि निर्विरोध प्रत्याशियों का फैसला सोमवार को नाम वापसी के बाद होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी की रसूलपुर ग्राम पंचायत में प्रधान के रिक्त पद के लिए एक नामांकन प्राप्त हुआ है। यह पद प्रत्याशी की मृत्यु से रिक्त हुआ था। इसी तरह खेरागढ़ ब्लॉक की सरेण्डा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए एक नामांकन प्राप्त हुआ है। दोनों जगह निर्विरोध प्रत्याशी चुने जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन
क्षेत्र पंचायत के तीन पद रिक्त थे। एत्मादपुर में सिकतरा वार्ड के लिए तीन, अकोला के बसैरी चाहर वार्ड के लिए 2 और खेरागढ़ की सरेण्डा वार्ड के लिए एक सहित कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं।

बरारा प्रधान पद के लिए 15 प्रत्याशी
चार ग्राम पंचायतों में प्रधान के पद रिक्त हैं। बिचपुरी की बरारा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। एत्मादपुर की कुबेरपुर पंचायत में छह और जैतपुर कला की मढ़ेपुरा पंचायत में पांच उम्मीदवार हैं। रसूलपुर के लिए एक। चार प्रधान पदों के लिए कुल 27 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन
ब्लॉक-रिक्त पद-नामांकन
फतेहाबाद-326-361
शमसाबाद-205-270
जगनेर-139-208
खेरागढ़-142-193
सैंया-183-265
बरौली अहीर-87-108
बिचपुरी-31-31
अकोला-189-210
अछनेरा-206-244
फतेहपुर सीकरी-192-213
बाह-252-299
पिनाहट-119-135
जैतपुर कला-166-166

12 जून को मतदान
- 7 जून को नाम वापसी-सुबह 8 बजे से तीन बजे तक
- 7 जून को चुनाव चिह्न वितरण- अपराह्न तीन बजे के बाद
- 12 जून को मतदान-सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक
- 14 जून को मतगणना- सुबह आठ बजे से समाप्ति तक

पंचायत उपचुनाव: फिरोजाबाद जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 3367 पदों के लिए नामांकन आज
 

रसूलपुर में चंद्रशेखर होंगे निर्विरोध प्रधान
फतेहपुर सीकरी। विकास खंड की रिक्त ग्राम रसूलपुर में ग्राम प्रधान पद पर एक मात्र नामाकंन आने के चलते निर्विरोध निर्वाचन हो गया। वहीं 192 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 213 प्रत्याशियों ने नामाकंन दाखिल किए हैं। रसूलपुर में मतगणना से पूर्व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी बाबूलाल फौजी की 25 अप्रैल को मौत हो गई थी। मतगणना में बाबूलाल ही निर्वाचित हुए थे। अब उपचुनाव में बाबूलाल के पुत्र चंद्रशेखर को सर्वसम्मति से प्रत्याशी घोषित किया गया। उनके विरोध में किसी और ने नामांकन भी नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed