{"_id":"64532c2ea68c58144009fda4","slug":"up-nikay-chunav-2023-polling-going-on-in-firozabad-amidst-tight-security-officials-are-inspecting-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: फिरोजाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा मतदान, अधिकारी कर रहे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: फिरोजाबाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहा मतदान, अधिकारी कर रहे निरीक्षण
Thu, 04 May 2023 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 May 2023 09:23 AM IST
सार
लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सात एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छह बूथ बनाए हैं। जिन पर सुबह सात बजे से ही मतदान चल रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी कर रहे निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद की जसराना विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत जसराना एका, फरिहा के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रहे मतदान के दौरान एसडीएम जसराना पारसनाथ मौर्य और क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक बराबर निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान शांतिपूर्ण मतदान की बात कही जा रही है।
जसराना नगर पंचायत के अध्यक्ष पद एवं 11 वार्डों के सभासद पद के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदान कराने के लिए प्रशासन द्वारा लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया है। लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सात एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छह बूथ बनाए हैं। जिन पर सुबह सात बजे से ही मतदान चल रहा है।
मतदान के दौरान प्रत्याशी भी मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान प्रत्याशियों ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में मेहनत की है। मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास किया है। उन्हें जीत मिलेगी। वही मतदान केंद्र का निरीक्षण उप जिलाधिकारी पारसनाथ मौर्य एवं क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक राजवीर सिंह ने किया। इस दौरान बताया मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्वक चल रही है। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023 Live: आगरा मंडल से चुनाव का अपडेट, सूची से नाम गायब तो कहीं वोट डालने से रोकने का आरोप