{"_id":"6805ada68bd75812b700b9de","slug":"up-news-29-women-delivered-377-times-and-money-was-withdrawn-by-showing-sterilization-78-times-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दो साल... 29 महिलाओं की 377 बार डिलीवरी, 78 बार नसबंदी; ऑडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो साल... 29 महिलाओं की 377 बार डिलीवरी, 78 बार नसबंदी; ऑडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Mon, 21 Apr 2025 08:05 AM IST
शाहरुख खान
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Apr 2025 08:05 AM IST
सार
दो साल में 29 महिलाओं की 377 बार डिलीवरी की गई है। इसके साथ ही 78 बार नसबंदी भी की गई है। फतेहाबाद सीएचसी पर जननी सुरक्षा योजना और नसबंदी में लाखों का घोटाला किया गया है। शासन की ऑडिट रिपोर्ट में यह धांधली पकड़ी गई है।
विज्ञापन
pregnant woman
- फोटो : FreePik
विस्तार
फतेहाबाद सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) और नसबंदी में फर्जीवाड़े का परत दर परत खुलासा हो रहा है। दो साल में 29 महिलाओं के 377 बार प्रसव और 78 बार नसबंदी दर्शाकर खाते से रकम निकाल ली गई।
शासन की ऑडिट रिपोर्ट में ये वो महिलाएं हैं, जिनके नाम पर 10 से अधिक बार भुगतान हुआ है। एक महिला के नाम पर 25 बार प्रसव और 5 बार तक नसबंदी दशाई गई है।
सीएचसी फतेहाबाद में जेएसवाई-नसबंदी फर्जीवाड़े की जांच में 2 महिलाओं का 13 बार, 5 का 12 बार, 3 का 11 बार, 5 का 10 बार, 5 का 9 बार, 5 का 7 बार, 7 के 6 बार, 5 के 5 बार और 6 महिलाओं के 4 बार प्रसव और नसबंदी दर्शाई गई है। इस तरह से विभिन्न खातों में करीब 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि आई।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के नाम से खुलवाए खाते
जेएसवाई और नसबंदी में घोटाले के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने नगला कदम फतेहाबाद निवासी अशोक कुमार, ब्लाक लेखा प्रबंधक नीरज अवस्थी और अजहर, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी गौरव थापा, डाटा एंट्री ऑपरेटर गौतम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इसमें से डाटा ऑपरेटर गौतम सिंह और ब्लाक लेखा प्रबंधक अजहर अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस की जांच में अशोक कुमार स्वयं सहायता समूह चलाता है, इनके नाम पर सीएचसी स्टाफ की मिलीभगत से खाता खुलवाकर धनराशि निकाली। इन महिलाओं को खाते में धनराशि आने की जानकारी ही नहीं है।
सीएचसी प्रभारी हटाए, पांच पर केस
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि फतेहाबाद सीएचसी पर कई महिलाओं के फर्जी तरीके से खाते खुलवाकर रकम निकालने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। इसमें से तीन जेल में हैं दो फरार हैं। फतेहाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुशवाह भी हटा दिए हैं। पुलिस-विभागीय जांच पूरी होने पर संविदा कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त की जाएंगी।

सीएचसी फतेहाबाद में इन महिलाओं को दर्शाए गए 15 से अधिक बार प्रसव-नसबंदी
महिला का नाम भुगतान प्रसव नसबंदी खाते में आई धनराशि (रुपयों में)
कृष्णा कुमारी 30 25 05 45,000
अनीता देवी 26 23 03 38,200
विमला देवी 24 19 05 36,600
सुनीता देवी 21 18 03 31,200
मछला देवी 21 18 03 31,200
राजकुमारी 20 17 03 29,800
भूरी 20 16 04 30,400
कस्तूरी देवी 20 19 01 28,600
शकुंतला देवी 20 15 04 29,000
मीरा देवी 19 13 06 30,200
सुनीता देवी 18 14 04 27,600
किरन देवी 17 13 04 26,200
नीतू 16 12 04 24,800
बेवी देवी 15 12 03 22,800