{"_id":"60b270ad8ebc3efbc93be128","slug":"up-news-13-year-old-teenager-gives-birth-to-a-child-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 13 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पीड़िता के भाई-भाभी करा रहे हैं शिशु का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 13 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पीड़िता के भाई-भाभी करा रहे हैं शिशु का इलाज
Sun, 30 May 2021 11:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 May 2021 11:09 AM IST
सार
जिला फर्रुखाबाद थाना कायमगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपनी बड़ी बहन के घर अलीगंज क्षेत्र में आई थी। किशोरी का आरोप है कि वहां दो युवकों ने तमंचे के बल पर उसका यौन शोषण किया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
यूपी के एटा जिले के थाना अलीगंज इलाके के एक गांव में बहन के घर गई यौन शोषण पीड़िता किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। उसे आगरा रेफर किया गया है। वहां किशोरी के भाई और भाभी इलाज करा रहे हैं।
जिला फर्रुखाबाद थाना कायमगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपनी बड़ी बहन के घर अलीगंज क्षेत्र में आई थी। किशोरी का आरोप है कि वहां दो युवकों ने तमंचे के बल पर उसका यौन शोषण किया था। डर से किशोरी ने वारदात को छिपाए रखा।
परिजनों को जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। नवजात की हालत खराब होने पर रात में उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मासूम का इलाज कराने के लिए किशोरी का भाई और भाभी साथ में गए हैं। इनकी सुरक्षा में अलीगंज थाना पुलिस भी लगी हुई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि किशोरी की हालत सही है। उसको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मासूम बच्चे का इलाज कराने के लिए उसके भाई और भाभी साथ गए हैं।

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि किशोरी का भाई 27 मई को उसे लेकर थाना अलीगंज आया था। उसी दिन सुमित और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही हैं।