फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Minister Swati Singh statement on SC-ST Act

एससी-एसटी एक्ट पर योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह ने दिया यह बयान

Sat, 06 Oct 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Sat, 06 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
Up Minister Swati Singh statement on SC-ST Act
बांके बिहारी मंदिर में कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को लेकर कहीं भी विरोध की स्थिति नहीं है। और न ही इस एक्ट का दुरुपयोग होने दिया जाएगा। स्वाति सिंह शनिवार को वृंदावन आई थीं। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजन किया। 
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए एससी-एसटी एक्ट पर स्वाति सिंह ने कहा कि इस एक्ट को लेकर कहीं भी आंदोलन की स्थिति नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के देश में कहीं भी दुरुपयोग की खबर नहीं है। भविष्य में इस एक्ट का दुरुपयोग न हो इस पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा ध्यान दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनउपयोगी योजनाओं पर कार्य कर रही है। वहीं प्रदेश सरकार गरीबों के हितों के लिए कार्य कर रही है। वृंदावन में रिवर फ्रंट योजना के डेडलाइन निकल जाने पर कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed