फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up minister portfolio 2022 Baby Rani Maurya may get the responsibility of women and child development

चर्चा: आगरा की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य को मिल सकती है महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी

Mon, 28 Mar 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Mar 2022 12:02 AM IST
सार

योगी सरकार 2.0 में आगरा से तीन मंत्री बने हैं। विधायक बेबीरानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एमएलसी धर्मवीर प्रजापति को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मिला है। सोमवार को मंत्रियों के विभाग का बंटवारा होगा। 

विज्ञापन
up minister portfolio 2022 Baby Rani Maurya may get the responsibility of women and child development
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

योगी सरकार 2.0 में शामिल आगरा के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्य और राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति को मिलने वाले विभागों का बंटवारा सोमवार को होगा। वहीं रविवार को सोशल मीडिया पर बेबीरानी मौर्य को महिला एवं बाल विकास मिलने की चर्चा चलती रही। किसे क्या विभाग मिलेगा यह आदित्यनाथ योगी तय कर ही चुके हैं, इसकी घोषणा सोमवार को होगी। आगरा से जीते बाकी सात विधायक मंगलवार को विधानसभा सदस्य पद की शपथ ले सकते हैं।

विज्ञापन

योगेंद्र उपाध्याय को ये विभाग मिलने की चर्चाएं 

ताजनगरी में रविवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर बहस चलती रही कि किस मंत्री को कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि राजभवन छोड़कर विधायक बनीं और फिर सरकार में आईं बेबीरानी मौर्य को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिल सकता है। योगेंद्र उपाध्याय को नगर विकास या ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी सकती है, जबकि धर्मवीर प्रजापति लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग का स्वतंत्र प्रभार मिल सकता है। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने लखनऊ से अमर उजाला को बताया कि किसे क्या विभाग मिलेगा, यह मुख्यमंत्री स्तर से तय हुआ है। विधिवत घोषणा सोमवार को होगी। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे एक नजीर की तरह निभाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार को नए मंत्रियों का पोर्टफोलियो तय हो जाएगा। नए विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर भी मुहर लग सकती है। जिसके बाद बाकी विधायकों की शपथ होगी। योगी मंत्रिमंडल में एमएलसी कोटे से शामिल हुए धर्मवीर प्रजापति को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। 

केंद्र में भी नहीं बना कैबिनेट मंत्री

आगरा दक्षिण क्षेत्र से विधायक योगेंद्र उपाध्याय और ग्रामीण क्षेत्र से जीतीं बेबीरानी मौर्य को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है। इनसे पहले आगरा से भाजपा का कोई विधायक कैबिनेट मंत्री नहीं बना। पिछली सरकार में भी तीन राज्यमंत्री बने थे। उधर, केंद्र सरकार में भी आगरा से कोई अभी तक कैबिनेट मंत्री नहीं बन सका है। पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया व वर्तमान सांसद एसपी सिंह बघेल को केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया।  

 पिछली सरकार में मिले थे ये विभाग

- चौधरी उदयभान सिंह - राज्यमंत्री, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्योग
- जीएस धर्मेश - राज्यमंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति 
- धर्मवीर प्रजापति - राज्यमंत्री, अध्यक्ष, माटी कला बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed