फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up minister and BJP MP charged on each other before general election 2019

चुनाव से पहले भाजपा सांसद और मंत्री में ठनी, खुले मंच से लगाए एक-दूसरे पर आरोप

Mon, 28 Jan 2019 02:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jan 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
up minister and BJP MP charged on each other before general election 2019
a
एससी आयोग के चेयरमैन एवं आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया और कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल पहले तो अप्रत्यक्ष रूप से एक-दूसरे पर निशाना साध रहे थे, लेकिन अब खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। 
विज्ञापन


चुनाव से पहले दोनों के बीच रार बढ़ती जा रही है। रविवार को दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मंच से बयान दिए। हैरानी की बात यह है कि भाजपा हाईकमान दो वरिष्ठ नेताओं की इस रार पर चुप बैठा हुआ है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सांसद रामशंकर कठेरिया पर समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कठेरिया आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने (एसपी सिंह ने) समाज में अन्य किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया जबकि यह सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघेल ने लगाए यह आरोप

up minister and BJP MP charged on each other before general election 2019
एसपी सिंह बघेल
बघेल ने कहा कि आगरा में सेठ किशन लाल बघेल विधायक रहे। प्रताप सिंह बघेल एमएलसी रहे। महाराज सिंह बघेल सांसद, मेयर का चुनाव लड़े। राकेश बघेल जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। कई ब्लॉक प्रमुख हैं जो बघेल समाज से हैं।

एसपी सिंह बघेल ने कहा कि राजनीतिक चेतना न होने के कारण पहले समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा था। अब जागृति आई है तो विधानसभा से लेकर संसद तक समाज को प्रतिनिधित्व मिला है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि रामशंकर कठेरिया हैं जो अनुसूचित समाज में अपना विकल्प नहीं पैदा होने देना चाहते। पहले उन्होंने पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित को भाजपा छोड़ने पर मजबूर किया। 

उसके बाद मेयर अंजुला माहौर और इंद्रजीत आर्य को पार्टी छोड़नी पड़ी। हालांकि अब उनकी घर वापसी हो गई है। धनगर सर्टिफिकेट का जिक्र करते हुए एसपी सिंह ने कहा कि इसमें अड़ंगा तो एससी आयोग ने ही लगाया था।

कठेरिया ने लगाए यह आरोप

up minister and BJP MP charged on each other before general election 2019
मंच पर भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया
उधर, एटा के जलेसर में आयोजित पाल, बघेल, गड़रिया और धनगर महासम्मेलन में एससी आयोग के अध्यक्ष प्रोफेस रामशंकर कठेरिया ने एसपी सिंह बघेल के आरोपों का एक-एक कर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ही पाल, बघेल, गड़रिया, धनगर के भी एससी प्रमाणपत्र बन सकेंगे।

प्रेम पब्लिक स्कूल में आयोजित महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कठेरिया ने कहा कि उन पर समाज का विरोध करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि समाज के वरिष्ठ नेताओं को सब कुछ मालूम है कि मैंने समाज को उठाने का काम किया है। एससी में शामिल होने के लिए समाज 28 वर्षों से आंदोलनरत था। मेरे प्रयासों के चलते समाज का सपना पूरा हुआ।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री से लड़ाई का मुख्य कारण समाज के राकेश बघेल को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना, राकेश बघेल द्वारा फिरोजाबाद से सांसद की टिकट मांगना, पाल-बघेल को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाना है। 

समाज में कैबिनेट मंत्री के एकछत्र राज को खत्म कर समाज में अन्य नेता पैदा करना है। कैबिनेट मंत्री समाज को आगे बढ़ता नहीं देख सकते हैं। इसका उदाहरण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर और जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा राकेश बघेल दे ही चुके हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा राकेश बघेल ने कहा कि मेरे जिला पंचायत अध्यक्ष बनने में कबीना मंत्री ने तमाम अवरोध उत्पन्न किए। सांसद के प्रयासों से जिला पंचायत अध्यक्ष बना। धनगर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह धनगर ने भी कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल पर प्रमाणपत्र न मिलने देने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed