Agra News: यूपी मेट्रो रेल पर 29.25 लाख रुपये का जुर्माना, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की कार्रवाई
78 दिनों तक धूल नियंत्रण न करने पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यूपी मेट्रो रेल पर बड़ी कार्रवाई की है। 14 सितंबर से 30 नवंबर, 2021 तक की अवधि के बीच प्रदूषण फैलाने पर 29.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ताजमहल के पास पीएसी मैदान में मेट्रो शेड बनाने के काम के दौरान और फतेहाबाद रोड पर निर्माण कार्य में प्रदूषण नियंत्रण न करने पर यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन पर 29.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से 78 दिनों तक मेट्रो रेल कॉरपोरेशन पर वायु प्रदूषण के लिए जुर्माना लगाया है। हर दिन के लिए 37,500 रुपये की पर्यावरण क्षतिपूर्ति लगाई गई है।
बीते साल 14 सितंबर से 30 नवंबर के बीच मेट्रो शेड के निरीक्षण में धूल नियंत्रण के उपाय न मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले जलनिगम पर 37.50 लाख रुपये और नेशनल हाईवे अथॉरिटी पर 6.71 करोड़ रुपये का जुर्माना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगा चुका है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के रेल लाइन बिछाने और शेड निर्माण के दौरान 10 अक्तूबर से 11 नवंबर तक नियमित निरीक्षण किए गए। इसमें पाया गया कि धूल नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इस पर एनजीटी के आदेश पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति का नोटिस जारी किया। जुर्माने के साथ मेट्रो केप्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 31 ए के तहत नोटिस भी जारी किया गया है।
सबसे ज्यादा पाया गया था शाहजहां गार्डन में प्रदूषण
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से पीएसी शेड पर निर्माण कार्य के दौरान धूल के गुबार इस कदर थे कि अमर उजाला ने ढाई माह की उस अवधि में लगातार खबरों के जरिए इस मामले को उठाया। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद तब मेट्रो को नोटिस जारी किए गए। ताज के पास शाहजहां पार्क में लगे प्रदूषण मापने के ऑटोमेटिक उपकरण में सबसे ज्यादा प्रदूषण पाया गया था। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के सेंसरों में भी सबसे ज्यादा धूल कण पीएसी मैदान के पास से लेकर शाहजहां पार्क तक पाए गए थे।