{"_id":"5c8d119cbdec222ffc358fe1","slug":"up-health-minister-siddhartha-nath-singh-slams-congress-sp-bsp-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी से घबरा गया विपक्ष, इसलिए हुआ एकजुट: सिद्धार्थ नाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी से घबरा गया विपक्ष, इसलिए हुआ एकजुट: सिद्धार्थ नाथ सिंह
Sat, 16 Mar 2019 08:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
व्यापार प्रकोष्ठ का सम्मेलन में संबोधित करते सिद्धार्थ नाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग मोर्चों और प्रकोष्ठों की बैठक कर रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक अशोक नगर स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन में हुई। बैठक में मंडल भर से आए व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने संबोधित किया।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो काम किए हैं और देश की जनता जिस तरह से नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है, उससे विपक्ष घबरा गया है। इसी घबराहट में समूचा विपक्ष एकजुट हो गया है लेकिन देश की जनता विपक्ष के इस गठबंधन को आइना दिखा देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान रखा है।
प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि प्र्रधानमंत्री के रूप में केवल नरेंद्र मोदी ही एकमात्र विकल्प हैं। मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जीएसटी का सरलीकरण किया है। इससे व्यापारी बहुत खुश है। आयकर में छूट से मध्यम वर्ग को राहत दी है। कार्यक्रम को व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक सुनील रामा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, लोकसभा चुनाव संयोजक प्रमोद गुप्ता, विनय सिंह, केशव दत्त गुप्ता, टीएन अग्रवाल, गागन दास रमानी, वरुण पाराशर, राजेश बघेल, लक्ष्मण सिंह, ओमप्रकाश मेडतलवाल, विपिन सिंह, जितेंद्र सिंह, राजकुमार गुप्ता, ओम शर्मा, गजेंद्र पिप्पल, तपेश जैन, आनंद गुप्ता, धर्म सिंह जादौन, मुकेश मित्तल, तपन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।