फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Government approved proposal of yamuna cleanliness under namami gange project

नमामि गंगे योजना के तहत 1174 करोड़ से होगा कालिंदी का कायाकल्प, शासन ने दी मंजूरी

Sun, 28 Apr 2019 04:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Up Government approved proposal of yamuna cleanliness under namami gange project
यमुना
नमामि गंगे योजना के तहत यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आगरा के जल निगम की ओर से तैयार किए गए 1174 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब जल निगम के अधिकारियों को आचार संहिता हटने का इंतजार है। शासन ने कार्य पूरा करने के लिए जल निगम को जून 2021 तक का समय दिया है।   
विज्ञापन


दरअसल, ताजनगरी के अलग-अलग क्षेत्रों में 90 नाले है, जिनमें से 61 नाले यमुना में सीधे गिर रहे हैं। जबकि 29 नालों की जल निगम ने टेपिंग की हुई है। बावजूद इसके कई बार यह नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। जिससे गंदा पानी सीधे यमुना में पहुंचता है। 
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिये जल निगम की ओर से 857 और 317 करोड़ के दो अलग-अलग प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। जिन पर शासन ने प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नए एसटीपी का होगा निर्माण 

जल निगम अधिकारियों के बताया कि प्रस्ताव स्वीकृति के अनुसार सभी नालों की टेपिंग की जाएगी। तीन (ताज ईस्ट गेट पर धाधूपुरा, यमुनापार में पीलाखार, दयालबाद के जगनपुर) नये एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तथा दस डीएसटीपी का निर्माण किया जाएगा। पूर्व के नौ एसटीपी तथा 26 पंपिग स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा। 

जून 2021 तक कार्य पूरा करने में यह बनेंगे बाधक   

जल निगम अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता खत्म होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टीटीजेड की वजह से शहर में निर्माण कार्यों पर तदर्थ रोक लगी हुई है। जून 2021 तक कार्य को पूरा करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इनवायरमेंट से तीन नए एसटीपी का निर्माण करने के लिए अनुमति लेनी होगी। वहीं, टीटीजेड में पेड़ों का कटान भी नहीं कर सकते। इसके लिए भी अनुमति लेनी होगी।

आंकड़ों पर नजर 

1174 करोड़ के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति 
90 नाले यमुना में गिरने से रुकेंगे 
2021 जून तक कार्य को करना होगा पूर्ण  
03 नए एसटीपी का होगा निर्माण 

यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नमामि गंगे योजना के तहत एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन ने स्वीकृत कर लिया है। जून 2021 तककार्य पूरा करने के निर्देश दिए है। आचार संहिता हटने के साथ ही कार्य शुरू किया जाएगा।  - बीके गर्ग, परियोजना प्रबंधक - निर्माण इकाई, जल निगम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed