फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Film City Latest Update News: Film City may be built in jewar gautam buddha nagar

उम्मीद: यहां फिल्म सिटी बनने से ब्रज में बढ़ेगी शूटिंग, लोकेशन पर खिंचे चले आएंगे निर्देशक

Wed, 23 Sep 2020 05:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा / मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा / मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Sep 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
Up Film City Latest Update News: Film City may be built in jewar gautam buddha nagar
लखनऊ में फिल्म सिटी को लेकर हुई बैठक की तस्वीर - फोटो : amar ujala

जेवर में फिल्म सिटी की स्थापना का ब्रज को बड़ा फायदा मिल सकता है। खासकर आगरा और मथुरा को क्योंकि यहां शूटिंग के लिए शानदार लोकेशन है। फिल्म सिटी पड़ोस में होगी तो निर्देशक शूटिंग के लिए ताजमहल, बरसाना और चंबल की वादियों में आएंगे ही। उद्यमियों और इवेंट प्रबंधकों का मानना है कि जेवर में फिल्म सिटी से ब्रज के पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


कान्हा की लीलाओं से जुड़े पौराणिक स्थल मथुरा जिले में हैं, जहां पर कई हिट फिल्मों की शूटिंग की गई है। बोनी कपूर, प्रकाश झा, प्रकाश सैनी और अनिल शर्मा जैसे प्रख्यात डायरेक्टरों ने यहां फिल्में बनाई हैं। बड़ी संख्या में प्राचीन मंदिर, सरोवर, वन, पहाड़ी, खंडहर, किला, यमुना के किनारे, प्राचीन घाट, रेतीला स्थान, स्मारक, पार्क हैं, जहां शूटिंग होती रही हैं।
विज्ञापन



फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा मथुरा शहर के मूल निवासी हैं। फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी मथुरा की सांसद हैं। इसलिए जेवर में फिल्म सिटी होगी तो मथुरा को फायदा मिलेगा। जेवर और मथुरा सटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में इन स्थानों पर हो चुकी है शूटिंग
गोकुल, विश्राम घाट, स्वामी घाट, वृंदावन, बरसाना, दाऊजी, रमणरेती, राधाकुंड, नंदगांव, होलीगेट, बंगाली घाट, यमुना पार, कृष्णापुरी, द्वारिकाधीश मंदिर, इंडस्ट्री एरिया, बांकेबिहारी मंदिर के आसपास, रंगजी मंदिर, हाथरस वाली धर्मशाला, गोवर्धन में कुसुम सरोवर, छटीकरा रोड, प्रेम मंदिर में फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

मथुरा में इन फिल्मों की हुई शूटिंग
ब्रज भूमि, रणवंका, जीनियस, लुकाछुपी, 21 तारीख शुभ मुहूर्त, ड्रीम गर्ल्स, अनाम, खापी कर मस्त रह, मिलन टाकीज, टॉयलेट-एक प्रेम कथा, भूमि, तेवर, जिगरिया, बैंड बाराती।

सीरियल की भी हुई शूटिंग
सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, सीआईडी, टीटू पंक्षी, पुलिस फाइल, क्राइम अलर्ट।

ये अभिनेता-अभिनेत्री आए मथुरा
अक्षय कुमार, संजय दत्त, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, शरद सक्सेना, अखिलेश मिश्रा, रवि किशन, राजपाल यादव, मनीष कौल, आयुष्मान खुराना, कीर्ति सनन, कार्तिक आर्यन, ब्रिजेंद्र कला, वीरेंद्र सक्सेना, चंद्रचूढ़ सिंह।

शूटिंग के लिए आएंगे कलाकार 
मथुरा निवासी इंवेंट मैनेजर एवं कास्टिंग डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि जेवर में फिल्म सिटी बनने से ब्रज में पर्यटन बढ़ेगा। क्योंकि फिल्मों की शूटिंग के लिए शानदार लोकेशन यहीं पर है। कलाकार आएंगे, तो उन्हें देखने लोग भी आएंगे। जहां फिल्मों की शूटिंग होती है, लोग वहां जाना पसंद करते हैं। 

ब्रज केकलाकारों को मिलेगा काम
मथुरा के एक्टर एवं भोजपुरी सिंगर कुलदीप दुबे ने कहा कि जेवर में फिल्म सिटी बनेगी लेकिन वहां इतने कलाकार नहीं है जितने ब्रज में हैं। ऐसे में ब्रज के कलाकारों को फिल्मों में काम करने का मौका मिलेगा। 
 

ब्रज जैसे लोकेशन कहीं और नहीं
मथुरा के रहने वाले एक्टर दुर्गी ठाकुर ने कहा कि न जेवर में ताजमहल है और न बरसाना है। जाहिर है शूटिंग के लिए निर्देशक ब्रज में ही आएंगे। यहां शूटिंग होगी। फिल्म क्रू यहीं पर ठहरेगा। फायदा ब्रज को भी मिलेगा। 

हेमा, राज बब्बर, अनिल शर्मा से उम्मीद
एक्टर एवं इप्टा के डायरेक्टर देवेंद्र पाल ने कहा कि हेमा मालिनी मथुरा की सांसद हैं। राज बब्बर का ताल्लुक आगरा से है। निर्देशक अनिल शर्मा मथुरा के हैं। ये लोग फिल्म सिटी का आगरा और मथुरा तक विस्तार कराने के लिए प्रयास करेंगे तो ब्रज का भला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed