बर्बरता की हदें पार: एटा में झारखंड के युवक की हत्या, ईंट से फोड़ीं आंखें, चेहरा भी जलाया गया
एटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड पर शनिवार सुबह कूड़े के ढेर में एक युवक का शव मिला है। उसकी बेहरमी से हत्या की गई है। दोनों आंखें फोड़ी गईं हैं। चेहरा किसी केमिकल से जलाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के रेलवे रोड स्थित मालगोदाम तिराहा पर शनिवार सुबह कूड़े के ढेर में एक युवक का शव पड़ा मिला। ड्राइविंग लाइसेंस के आाधर पर मृतक की पहचान झारखंड निवासी युवक के रूप में हुई। उसकी हत्या ईंट से चेहरा कूचकर निर्मम तरीके से की गई। मौके पर खून से सनी हुई ईंट भी पड़ी मिली। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं।
शनिवार सुबह आठ बजे के करीब मालगोदाम तिराहा पर एक व्यक्ति सड़क किनारे रखे लकड़ी के खोखा के पीछे गया। उसे वहां कूड़े के ढेर में शव पड़ा नजर आया। उसने मामले की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना पर एसएसपी उदय शंकर सिंह व सीओ सिटी कालू सिंह कोतवाली नगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
जेब से मिला ड्राइविंग लाइसेंस
मृत युवक के कपड़ों की जेबों की तलाशी ली गई। एक जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिस पर मोहम्मद कादिर अंसारी निवासी मोहंदी घटियाली जनपद बोकारो, झारखंड दर्ज था। अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सैंपलिंग कराई। वहीं खोजी कुत्ता भी लाया गया। शव के पास पड़ी खून से सनी र्इंट को सूंघाया गया। इसके बाद कुत्ता विद्युत निगम कार्यालय में घुसा, बाद में वहां से वापस आ गया।
ठेकेदार से शिनाख्त कराने का किया प्रयास
पुलिस को जानकारी मिली कि झारखंड के ठेकेदार द्वारा रेलवे लाइन पर कार्य किया जा रहा है। यहां कुछ मजदूर झारखंड के रह रहे हैं। इस पर ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया। हालांकि ठेकेदार ने मृतक को पहचानने में असमर्थता जताई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया। उसकी फोटो संबंधित थाना पुलिस को भेजी गई है। लेकिन अभी तक वहां से कोई जानकारी नहीं मिली है।सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह जानकारी मिली थी कि युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर पड़ताल की। उसकी जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। हत्या मानते हुए मामले की जांच की जा रही है।