फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election Result 2022 Broken locks chisels and hammers found in government vehicle at Counting Center in Agra Ruckus by Samajwadi Party

आगरा: मतगणना स्थल के बाहर सरकारी वाहन में मिले टूटे ताले, छैनी और हथोड़े, सपाइयों ने किया हंगामा 

Wed, 09 Mar 2022 08:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Mar 2022 08:43 PM IST
सार

आगरा में मतगणना स्थल शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी के बाहर सरकारी वाहन से टूटे ताले, छैनी और हथोड़ों को देखकर सपा कार्यकर्ता भड़क गए। सपाइयों ने यहां हंगामा करते हुए एक अन्य वाहन में रखी मतदाता सूचियां फाड़ दी। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए भीड़ को गेट से खदेड़ दिया।   

विज्ञापन
UP Election Result 2022 Broken locks chisels and hammers found in government vehicle at Counting Center in Agra Ruckus by Samajwadi Party
सरकारी वाहन में मिले टूटे ताले, छैनी और हथोड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतगणना में गड़बड़ी की आशंका पर बुधवार शाम को शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी के बाहर सपाइयों ने हंगामा किया। यहां एक सरकारी वाहन में छैनी, हथोड़े, पेचकस मिलने पर सपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। एक अन्य वाहन में टूटे हुए ताले मिले। जिसके बाद सपाइयों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की। पुलिस से तकरार के बाद भीड़ को खदेड़ा गया। इस मामले में देर रात एसएसपी के आदेश पर हंगामा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


नवीन गल्ला मंडी में पांच विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखी हैं। एत्मादपुर से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र चौहान शाम पांच बजे मतगणना स्थल पहुंचे। अंदर और बाहर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। एक सरकारी वाहन को रोका, जिसमें छैनी व हथोड़े रखे हुए थे। इसके बाद गेट पर खड़े सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस व प्रशासन के अन्य वाहनों को रोकने की कोशिश की गई। एक अन्य वाहन में रखी मतदाता सूचियां फाड़ दी गई। इसमें मतगणना अभिकर्ता पास बंडल मिला। गड़बड़ी की आशंका पर शहरभर से सपाइयों का तांता लग गया, जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए भीड़ को गेट से खदेड़ दिया।  
विज्ञापन

 

सुरक्षित हैं सभी स्ट्रांग रूम

मामले की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि सभी स्ट्रांग रूम सुरक्षित हैं। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हैं। मंडी में स्ट्रांग रूम के अलावा कंट्रोल रूम, कम्प्यूटर रूम है। टेंट कार्य चल रहा है। हथोड़ा या छैनी का मतलब गड़बड़ी नहीं होता। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा में लगा रहा जमघट

उधर फतेहाबाद में ईवीएम मशीनों की निगरानी के लिए मंडी समिति के बाहर सपाइयों ने 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी है। कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सपा दिग्गजों ने मोर्चा संभाल रखा है। पूर्व चेयरमैन शैलेश यादव के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता मुस्तैद नजर आए। उधर, बाह विधानसभा क्षेत्र के लिए भदरौली स्थित एमआर महाविद्यालय स्थल के बाहर भी सपाइयों का रातभर जमघट लगा रहा। सपा को देख, बसपा ने भी निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed