फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up election 2022 young man shot during polling in Mainpuri allegations against SP supporters

UP Chunav 2022: मैनपुरी में मतदान के दौरान भाजपा समर्थक को मारी गोली, सपा समर्थकों पर आरोप

Sun, 20 Feb 2022 09:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 09:19 PM IST
सार

मैनपुरी जिले में छिटपुट घटनाओं के बीच रविवार को चारों विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। सदर विधानसभा के अवधनगर में मतदान के दौरान हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। अन्य इलाकों में भी विवाद और हंगामे की घटनाएं हुई हैं। 

विज्ञापन
Up election 2022 young man shot during polling in Mainpuri allegations against SP supporters
गोली लगने से घायल भाजपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के अवधनगर में मतदान के दौरान युवक को गोली मार दी गई। उसके पेट में गोली लगी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान विवाद हुआ था। परिजनों ने सपा समर्थकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उधर, किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव फरैंजी में दो गुटों में पत्थर चले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मैनपुरी के कुरावली में बाहरी व्यक्ति द्वारा गांव में बार-बार चक्कर लगाने को लेकर सदर विधायक तथा प्रधान पति के बीच विवाद हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र के अवध नगर में शाम छह बजे मतदान के दौरान सपा समर्थकों ने भाजपा समर्थक अमन पांडेय को तमंचे से पेट में गोली मार दी। वोट को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद भाजपा समर्थक जिला अस्पताल पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। स्टेशन रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लगाया। पुलिस ने पहुंचकर शांत किया। घायल को जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में भी हुआ विवाद  
करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला अतिराम में मतदाताओं के बहिष्कार के चलते एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। यहां के लोगों का आरोप है कि मतदान कर्मी वोटरों से पूछ रहे थे कि किसे वोट डालोगे। इसे लोग नाराज हो गए। मैनपुरी सदर सीट के गांव रसेमर में सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव और प्रधान के पति के बीच विवाद होने के बाद में उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव लहरा एमनीपुर में सपा समर्थकों ने भाजपा का बस्ता फेंक दिया। किशनी विधानसभा के फरेंजी केंद्र के पास दो गुट आमने-सामने आ गए और पथराव हुआ। भोगांव विस के गांव अकबरपुर गनू और किशनी विस के गांव समदपुर व अलावलपुर में मतदान ईवीएम की दिक्कत से घंटे भर वोटिंग बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed