फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 women voting percentage high than men in Agra Kheragarh and Bah

UP Chunav 2022: आगरा के खेरागढ़-बाह में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने किया मतदान, जानें विधानसभावार आंकड़े

Sat, 12 Feb 2022 12:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 12:36 AM IST
सार

आगरा जिले में सभी नौ विधानसभा सीटों पर कुल 60.23 फीसदी मतदान हुआ है। खेरागढ़ में 64.73 और बाह में 58.01 प्रतिशत वोट पड़े। इनमें पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 women voting percentage high than men in Agra Kheragarh and Bah
बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में घूंघट की ओट से वोट की चोट करने में खेरागढ़ और बाह में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। मतदान में बाह में महिलाओं ने वाह वाह प्रदर्शन किया है। यहां पुरुषों की तुलना में इस बार 4.55 % अधिक महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। पुरुषों ने 55% जबकि महिलाओं ने 59.54% वोट किया है। पिछले चुनाव में भी यहां महिलाएं ही अव्वल रहीं थीं। तब पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने 5.53 प्रतिशत अधिक मतदान किया था। 

विज्ञापन

 
जिले की नौ सीटों 15.88 लाख महिला मतदाता हैं। बृहस्पतिवार को 9.39 लाख महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। यानी 59.11 प्रतिशत। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 61.61% रहा। कुल मतदान 60.47 हुआ है। बाह की तर्ज पर खेरागढ़ में भी महिलाओं ने मामूली अंतर से पुरुषों को पीछे छोड़ा है। 
विज्ञापन


खेरागढ़ में 62.48% पुरुष तो 62.50% महिलाओं ने ईवीएम का बटन दबाया है। फतेहपुर सीकरी में सबसे ज्यादा 67% महिलाओं ने मतदान किया है। जबकि सबसे कम महिला मतदान प्रतिशत आगरा उत्तर में 50.77% रहा है। पुरुषों की तुलना में सबसे कम मतदान आगरा दक्षिण सीट पर महिलाओं ने किया है। यहां 60.06 पुरुष और 52.77% महिलाओं ने वोट किया है। यहां पुरुषों की तुलना में 7.29% कम महिलाओं ने वोट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार रिपोर्ट कार्ड

एत्मादपुर:- 14 प्रत्याशी
मतदाता: 443881, पुरुष: 242312 महिला: 201551, अन्य: 18
मतदान: 299690, पुरुष: 165953, महिला: 133737, अन्य: 00
प्रतिशत: 67.52, पुरुष: 68.49, महिला: 66.35 

आगरा छावनी:- 10 प्रत्याशी
मतदाता: 467201, पुरुष: 254705 महिला: 212469, अन्य: 27 
मतदान: 250818, पुरुष: 141733, महिला: 109082, अन्य: 03 
प्रतिशत: 53.69, पुरुष: 55.65 महिला: 51.34, अन्य:11.11

आगरा दक्षिण:- 10 प्रत्याशी
मतदाता: 367362 पुरुष: 198985, महिला: 168349, अन्य:28 
मतदान: 208341, पुरुष: 119501, महिला: 88835, अन्य: 5 
प्रतिशत: 56.71, पुरुष: 60.06, महिला: 52.77, अन्य: 17.86

आगरा उत्तर:- 13 प्रत्याशी
मतदाता: 435267 पुरुष: 235804 महिला: 199444 अन्य:19
मतदान:232331 पुरुष: 131082 महिला: 101249, अन्य:00 
प्रतिशत: 53.38 पुरुष: 55.59 महिला: 50.77

आगरा ग्रामीण:- नौ प्रत्याशी
मतदाता: 425746 पुरुष:231394  महिला: 194331 अन्य: 21
मतदान:259758 पुरुष:146530 महिला: 113228, अन्य: 00
प्रतिशत: 61.01 पुरुष: 63.32 महिला: 58.27

फतेहपुर सीकरी: 11 प्रत्याशी
मतदाता: 356289 पुरुष:192133 महिला: 164152 अन्य:04
मतदान: 241892 पुरुष: 131001 महिला: 110891 अन्य:00 
प्रतिशत: 67.89 पुरुष: 68.18 महिला 67.55

खेरागढ़:- 13 प्रत्याशी 
मतदाता: 327134 पुरुष: 177201 महिला: 149926 अन्य: 07 
मतदान: 204418 पुरुष: 110709 महिला:93709 अन्य: 00
प्रतिशत: 62.49 पुरुष: 62.48 महिला: 62.50 
 
फतेहाबाद:- 13 प्रत्याशी
मतदाता:321913 पुरुष:174095 महिला:147810 अन्य: 08
मतदान: 215719 पुरुष: 117058 महिला: 98661 अन्य:00
प्रतिशत: 67.01 पुरुष: 67.24 महिला: 66.75 

बाह:- 14 प्रत्याशी 
मतदाता: 332852 पुरुष: 181959 महिला:150880 अन्य: 13 
मतदान:189919 पुरुष:100082 महिला: 89837 अन्य: 00
प्रतिशत: 57.06 पुरुष: 55.00 महिला: 59.54 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed