UP Chunav 2022: मतदान में प्रथम श्रेणी में पास हुआ कासगंज, जिले में 63.70 फीसदी हुई वोटिंग
कासगंज जिले की कासगंज सदर, अमांपुर एवं पटियाली विधानसभा क्षेत्र में रविवार को उत्साह के साथ मतदान संपन्न हुआ। इसके साथ ही जिले के 37 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। 10 मार्च का चुनाव परिणाम आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को सुहाने मौसम के बीच कासगंज जिले में सुबह के समय कुछ बूथों पर तेजी से तो कुछ बूथों पर धीमी गति से मतदान हुआ। सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही मतदाताओं में उत्साह बढ़ता गया। शाम छह बजे तक कासगंज की तीनों विधानसभा सीटों पर 63.70 फीसदी मतदान हुआ जो पिछले चुनाव से 0.95 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले चुनाव में 62.75 प्रतिश वोट पड़े थे।
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
- कासगंज - 65.11 प्रतिशत
- अमांपुर - 61.75 प्रतिशत
- पटियाली- 62.07 प्रतिशत
- जिले में कुल मतदान- 63.70 प्रतिशत
ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
- सुबह नौ बजे- 9.42 प्रतिशत
- सुबह 11 बजे- 22.54 प्रतिशत
- दोपहर एक बजे- 37.56 प्रतिशत
- दोपहर तीन बजे- 50.74 प्रतिशत
- शाम पांच बजे- 59.18 प्रतिशत
मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया मतदान
शहर में नगर पालिका कन्या महाविद्यालय, रेलवे इंस्टीट्यूट, छेदालाल जूनियर हाईस्कूल, नवाब तरोरा विद्यालय सहित कई अन्य केंद्रों पर सेल्फी प्वांइट बनाए गए। इन प्वाइंटों पर मतदान करने के बाद लोगों ने अपनी सेल्फी खिंचवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। बुजुर्ग और महिलाओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
तीनों सीटों पर भाजपा, सपा और बसपा में कड़ा मुकाबला
जिले की तीन सीटों पर भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कासगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत और सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री मानपाल सिंह में मुकाबला है। बसपा के मोहम्मद आरिफ भी लड़ाई में शामिल हैं। अमांपुर विधानसभा सीट से सभी नए प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे।
इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के हरिओम वर्मा से बसपा के सुभाष शाक्य और सपा के सत्यभान शाक्य से कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। पटियाली विधानसभा क्षेत्र में भी मुकाबले में त्रिकोणीय स्थिति रही। यहां भाजपा प्रत्याशी ममतेश शाक्य व सपा प्रत्याशी नादिरा सुल्तान के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन बसपा के नीरज मिश्रा ने इन दोनों की लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया।
कई बूथों पर ईवीएम दे गई दगा
कासगंज जिले की कासगंज सदर, अमांपुर एवं पटियाली विधानसभा क्षेत्र में रविवार को उत्साह के साथ मतदान संपन्न हुआ। इसके साथ ही जिले के 37 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। 10 मार्च का चुनाव परिणाम आएगा।
नगला कटी में ईवीएम खराब रहने से तीन घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। रसूलपुर अरोड़ा पर बूथ संख्या 105 में वीवीपैट मशीन खराब रहने से लगभग 30 मिनट तक मतदान रुका रहा। गंजडुंडवारा के गनेशपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ संख्या 165 पर ईवीएम खराब होने से एक घंटे देर से मतदान शुरू हो सका।