फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 Third Phase Firozabad Seats Voting Percentage News Updates in Hindi

UP Election 2022: फिरोजाबाद में 61. 89 प्रतिशत मतदान, पिछले चुनाव से चार फीसदी कम वोट पड़े

Sun, 20 Feb 2022 10:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 10:04 PM IST
सार

फिरोजाबाद की पांच विधानसभा सीटों पर रविवार को हुए मतदान के दौरान लोकतंत्र का उत्सव मनाया गया। लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया। मतदान केंद्रों पर अलग-अलग नजारे दिखे। घूंघट की ओट में महिलाएं पहुंचीं तो युवा मतदाताओं में भी गजब का उत्साह देखा गया। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Third Phase Firozabad Seats Voting Percentage News Updates in Hindi
फिरोजाबाद के बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में रविवार की सुबह हल्की सर्दी की बीच मतदान शुरू हुआ। लेकिन सूरज की तपिश बढ़ने के साथ वोटरों का उत्साह बढ़ता गया। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार पांच विधानसभा सीटों पर 61. 89 प्रतिशत मतदान हुआ है। जोकि पिछले विधानसभा चुनाव से करीब चार फीसदी कम है। 2017 में 66.07 फीसदी वोट पड़े थे। जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का सपा से सीधा मुकाबला हुआ है। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद में कुल 61. 89 प्रतिशत मतदान

  • टूंडला - 64.36
  • जसराना में - 61.19
  • फिरोजाबाद - 57.10
  • शिकोहाबाद - 63.61
  • सिरसागंज - 64.50


मतदान के लिए लोगों में खूब जज्बा देखने को मिला है। इस दौरान व्हीलचेयर, लाठी, छड़ी, ठेले पर बैठकर लोग मतदान केंद्र पहुंचे है और अपने वोट डाले हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा चुनावी संग्राम चल रहा है और दूसरे चरण में हुए मतदान ऐसे लोग मजबूरी के आगे बेबस नहीं हुए। जिन्होंने सारी परेशानियों को पीछे छोड़कर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा किया। 

विज्ञापन

 

सभी सीटों पर कांटे की टक्कर 

फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोट बैंक एवं राठौर समाज के वोट कुछ बंटवारा होने के कारण यहां भाजपा विधायक मनीष असीजा की सपा के सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन के बीच ही मुकाबला है। लेकिन बसपा से मुस्लिम प्रत्याशी साजिया हसन होने के कारण कुछ लोग त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना जता रहे हैं।

जसराना विधानसभा में सपा प्रत्याशी इंजीनियर सचिन यादव एवं भाजपा के मानवेंद्र प्रताप लोधी के बीच कांटे का संघर्ष है। इसमें किसी के भी हाथ जीत लग सकती है। शिकोहाबाद विधानसभा सीट की बात करें तो भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा एवं सपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक डॉ. मुकेश वर्मा के मध्य सीधा मुकाबला है।  

टूंडला विधानसभा में भाजपा के विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर का मुकाबला सपा के राकेश बाबू एडवोकेट से होने की संभावना है। सिरसागंज विधानसभा सीट की बात करें तो यहां सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी एवं भाजपा प्रत्याशी तीन बार के विधायक हरिओम यादव को सपा प्रत्याशी एवं उन्हीं के शिष्य सर्वेश यादव से कड़ी चुनौती मिली है। इस सीट पर यादव वोटरों का रुझान सपा की ओर रहने के कारण भाजपा से उतरे हरिओम यादव को काफी संघर्ष करना पड़ा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाई गई ईवीएम 

तीसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ। मतदान के बाद जिले के सभी पोलिंग बूथों से ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच हाईवे किनारे स्थित मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में रखवाने का दौर देर रात तक चलता रहा। कार्मिक मंडी में ईवीएम को जमा किया। 10 मार्च को ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती की जाएगी। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed