फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 SP Singh Baghel says Yadavland Myth will definitely break in Mainpuri

यूपी चुनाव 2022 : करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल का दावा- मैनपुरी को 'यादवलैंड' कहे जाने का मिथक टूटेगा

Sun, 20 Feb 2022 03:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 03:15 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने करहल से अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में मैनपुरी को यादवों का गढ़ कह जाने का मिथक टूटेगा। 

विज्ञापन
UP Election 2022 SP Singh Baghel says Yadavland Myth will definitely break in Mainpuri
करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में करहल समेत मैनपुरी जिले की चार सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यादवों का गढ़ कहे जाने वाले करहल पर सबकी नजर है, क्योंकि यहां से पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल हैं। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने अपनी जीत का दावा किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एसपी सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या मैनपुरी को 'यादवलैंड' कहे जाने का मिथक टूटेगा? इस पर उन्होंने कहा कि यह मिथक निश्चित रूप से टूटेगा। बता दें कि एसपी सिंह बघेल आगरा के सांसद हैं। 
विज्ञापन




वर्ष 2017 में मोदी लहर में भी सपा के सोबरन सिंह यादव ने करहल सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी थी। इस बार उन्होंने अखिलेश यादव के लिए अपनी सीट छोड़ दी। अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। करहल को सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि भी है। करहल में दोपहर एक बजे तक 40 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed