फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 SP chief Akhilesh Yadav on law and order in Karhal Mainpuri rally

UP Chunav 2022: करहल में अखिलेश ने कहा- सपा को उन लोगों के वोट नहीं चाहिए, जो कानून को नहीं मानते

Thu, 17 Feb 2022 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 06:09 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को मैनपुरी में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों को कानून व्यवस्था मजबूत करने का भरोसा दिया। 

विज्ञापन
UP Election 2022 SP chief Akhilesh Yadav on law and order in Karhal Mainpuri rally
करहल में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव अपने प्रचार के लिए पिता मुलायम सिंह के साथ जनता के बीच पहुंचे। चापरी तिराहा स्थित मैदान में गुरुवार को उन्होंने सभा की। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है। झगड़ा कराती है। भाजपा को अपना नाम बदलकर भारतीय झगड़ा पार्टी कर लेना चाहिए। ये लोग सहानभूति पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को नहीं मानते वो सपा को वोट न दें।

विज्ञापन

भाजपा के बूथों पर नाचेंगे भूत- अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे। करहल क्षेत्र में तो बूथों पर मक्खी मारने वाले भी नहीं मिलेंगे। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से सवाल किया कि क्या किसानों ने आए दोगुनी हुई है, जवाब नहीं मिलने पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा से बड़ा झूठ कोई नहीं बोलता। बड़ा नेता बड़ा झूठ और छोटा नेता छोटा झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा जीत दर्ज कराएगी।

विज्ञापन


उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि पांच साल बेकार चले गए हैं। अब सपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर समाजवादी सरकार बनानी है। समाजवादी सरकार में ही प्रदेश में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह) के क्षेत्र से हमें लड़ने का मौका मिला है। जहां की जनता से हमें विधानसभा जाने का मौका मिलेगा। अखिलेश ने कहा कि आज के बाद सड़कों पर मत निकलना, गांव में ही रहना। ये चुनाव किसान, नौजवान का चुनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मुलायम सिंह का संबोधन समाप्त होने तक फिरोजाबाद से अखिलेश यादव भी करहल पहुंच गए थे। उन्होंने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले मुलायम सिंह यादव के पैर छूए। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि नेताजी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है। ये नेताजी का क्षेत्र रहा है। यहां नेताजी ने कुश्ती लड़ी और लड़ाई। उन्होंने कहा कि मैं आपके कार्यक्रम में आया तो रास्ते में एक और कार्यक्रम दिखा था। वहां भीड़ नहीं थी। कुर्सियां खाली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed