फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up election 2022 result SP workers guarding outside counting site in Agra

यूपी चुनाव नतीजों से पहले सपा सतर्क: आगरा में रातभर मतगणना स्थल के बाहर डटे रहे कार्यकर्ता

Wed, 09 Mar 2022 10:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Mar 2022 10:31 AM IST
सार

आगरा में मतगणना स्थल पर सपा प्रत्याशी और उनके समर्थक भी रात-दिन पहरेदारी कर रहे हैं। शाहदरा मंडी समिति परिसर में मंगलवार को रातभर सपा कार्यकर्ता डटे रहे।

विज्ञापन
up election 2022 result SP workers guarding outside counting site in Agra
मंडी परिसर के बाहर बैठे सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं एग्जिट पोल के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम में गड़बड़ी का आशंका जताते हुए सपा कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल पर कड़ी निगरानी के लिए कहा है। सपा मुखिया के निर्देश पर आगरा में सपा प्रत्याशी और कार्यकर्ता मतगणना स्थल पहुंच गए। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात को शाहदरा स्थित मंडी समिति में रातभर पहरेदारी की। 

विज्ञापन


आगरा में 10 मार्च 2022 को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। दिन चढ़ने के साथ ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे। आगरा जिले में सबसे पहले खेरागढ़ विधानसभा के नतीजे सामने आएंगे। नौ विधानसभा सीटों के 3,911 बूथों की मतगणना 284 राउंड में पूरी होगी। सबसे बाद में एत्मादपुर, आगरा छावनी और आगरा ग्रामीण सीट का चुनाव परिणाम आएगा।  

विज्ञापन

मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

जिले की नौ विधानसभा सीटों की मतगणना पहली बार पांच जगह एक साथ शुरू होगी। एत्मादपुर, आगरा ग्रामीण के साथ छावनी, उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती शाहदरा स्थित गल्ला मंडी परिसर में होगी। बाह की मतगणना भदरौली स्थित एमआर महाविद्यालय, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी व खेरागढ़ की स्थानीय मंडी समिति परिसर में होगी। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात-दिन पहरेदारी कर रहे सपा कार्यकर्ता

मतगणना स्थलों पर सपा प्रत्याशी और उनके समर्थक भी रात-दिन पहरेदारी कर रहे हैं। आगरा की शाहदरा मंडी समिति परिसर में मंगलवार को रातभर सपा कार्यकर्ता डटे रहे। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के मंडी समिति पहुंचने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने प्रत्याशियों को छोड़कर सभी को मतगणना स्थल से बाहर निकलने को कहा। इस पर सपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उन्होंने बाहर जाने से इंकार कर दिया।

मामला बढ़ने पर एसडीएम एत्मादपुर, सीओ छत्ता और एसीपी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बहस के बाद कार्यकर्ता मंडी समिति से बाहर निकल गए। इसके बाद सपा कार्यकर्ता मंडी समिति के बाहर रोड पर बैठकर ढोलक और मंजीरे के साथ हरे-कृष्णा का कीर्तन करने लगे। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि अब मतगणना तक वो यहां से नहीं हटेंगे।

रात में सपा पदाधिकारी भी मंडी परिसर पहुंचे 

रात 12 बजे सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और राष्ट्रीय सचिव अवनींद यादव भी पहुंचे। अवनींद यादव ने कहा कि एग्जिट पोल से जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने अपने अभिकर्ताओं के लिए कहा कि गलती की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने कहा कि दस मार्च को एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। एक्जिट पोल में बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया जा रहा था लेकिन वहां क्या हुआ किसी से छुपा नही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed