UP Chunav 2022: करहल में बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लंबे समय बाद चुनावी मंच पर नजर आए। उन्होंने गुरुवार को मैनपुरी के करहल में सपा प्रत्याशी एवं अपने पुत्र अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार किया। उस दौरान उन्होंने भाजपा को भी निशाने पर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के (सपा) संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए चुनावी प्रचार किया। उन्होंने करहल में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां लोग उम्मीद के साथ आए हैं, ये उम्मीद सपा की सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैं विश्वास दिलाता हूं, आपको निराश नहीं करेंगे। मुलायम सिंह यादव ने अपील करते हुए कहा कि मेरी भावना का मान रखना और करहल से अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताना।
मुलायम सिंह ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। जनता परेशान है। गरीबी है, बेरोजगारी है। किसानों के सामने आय की समस्या है। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां स्पष्ट हैं। किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। नौजवानों को नौकरी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनेगी तो नौजवानों के रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। व्यापारियों को सुविधाएं दी जाएंगी। जिससे वो किसान की फसल खरीद सकेंगे। याद रखना देश को किसान, व्यापारी और नौजवानों ही मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां इतनी भीड़ देखकर साफ है कि जनता बदलाव चाहती है।