{"_id":"6210ee280ad8b1590842c2ba","slug":"up-election-2022-more-than-ten-lakh-voters-of-kasganj-will-cast-vote-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: कासगंज के 10.32 लाख मतदाता चुनेंगे तीन विधायक, चुनाव मैदान में हैं 37 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: कासगंज के 10.32 लाख मतदाता चुनेंगे तीन विधायक, चुनाव मैदान में हैं 37 प्रत्याशी
Sat, 19 Feb 2022 06:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:48 PM IST
सार
रविवार को सुबह सात बजे से जिले में तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू होगा। 1236 पोलिंग बूथों पर मतदाता वोट देंगे। सभी मतदान बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
मतदाता (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज की तीनों विधानसभा सीटों (कासगंज सदर, अमांपुर व पटियाली) के लिए रविवार को मतदान है। जिले के 10,32,979 मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 37 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में वोट डाल कर करेंगे। किसे जीत मिलेगी, यह तो 10 मार्च को पता चलेगा। तीनों सीटों पर कहीं नए तो पुराने प्रत्याशियों ने चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है।
विज्ञापन
जिले में मतदान के लिए 1233 बूथ एवं 3 सहायक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 5448 कर्मियों को लगाया गया है। रविवार सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा। सरकारी और निजी संस्थान बंद रहेंगे, जिससे कर्मी अधिक से अधिक अपने वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन
जिले में शांतिपूर्वक निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए 11 जोन 94 सेक्टर में जिले को बांटा गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सुपर जोन मजिस्ट्रेट तैनात हैं। हर बूथ पर मतदाताओं के लिए व्यवस्थाएं निर्धारित की गईं हैं। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने मतदाताओं से अपील की है कि वे भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति
कासगंज विधानसभा- भाजपा- देवेंद्र सिंह
- सपा- मानपाल सिंह
- बसपा- मोहम्मद आरिफ
- कांग्रेस- कुलदीप पांडेय
- आप- मानपाल कश्यप
- अन्य- प्रभुदयाल, अवधेश, इंद्रपाल, रूर्बी, नरेंद, प्रेम सिंह
मतदाताओं के आंकड़े
- कुल मतदाता - 3,63,680
- पुरुष मतदाता - 1,93,828
- महिला मतदाता - 1,69,843
- अन्य मतदाता - 09
पटियाली विधानसभा
- भाजपा- ममतेश शाक्य
- सपा- नादिरा सुल्तान
- बसपा- नीरज किशोर मिश्रा
- कांग्रेस- इमरान अली
- आप- युसुफ पठान
- अन्य- कल्लू सिंह, गिरीश चंद्र, विवेक, मीरा रानी, कमलेश कुमार, ध्रुव मिश्रा, अभय प्रताप, अखिलेश, जितेंद्र कुमार
मतदाताओं के आंकड़े
- कुल मतदाता - 3,58,725
- पुरुष मतदाता - 1,91,402
- महिला मतदाता - 1,67,301
- अन्य मतदाता - 22
अमांपुर विधानसभा
- भाजपा- हरिओम वर्मा
- सपा- सत्यभान शाक्य
- बसपा- सुभाष शाक्य
- कांग्रेस - दिव्या शर्मा
- आप- मनोज राजपूत
- अन्य- आशीष कुमार, अर्जुन सिंह, जितेंद्र, विनीत शाक्य, ऊषा, महेंद्र पाल सिंह, कपिल कुमार
मतदाता के आंकड़े
- कुल मतदाता - 3,10,574
- पुरूष मतदाता - 1,66,503
- महिला मतदाता - 1,44,051
- अन्य मतदाता - 20
687 पोलिंग बूथों पर होगी वेबकास्टिंग
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान के दौरान कोई भी शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा तो ऐसे तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। 687 पोलिंग बूथों से सीधी वेबकास्टिंग की जाएगी। वेबकास्टिंग के माध्यम से निर्वाचन आयोग की नजर भी इन बूथों पर बनी रहेगी। कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए पीएसी को लगाया गया है।सुरक्षा व्यवस्था में 45 कंपनी अर्ध सैनिक बल व दो प्लाटून केंद्रीय पुलिस बल के करीब 4550 जवान लगे हैं। दो कंपनी पीएसी के करीब 150 जवान कानून व्यवस्था में रहेंगे। इसके अलावा सिविल पुलिस के 80 उपनिरीक्षक, 2000 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 2200 होमगार्ड, सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले का रिजर्व फोर्स भी है।
सूचना पर 5 मिनट में पहुंचेगी क्लस्टर और सेक्टर मोबाइल
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि सभी 819 केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी। इसके अलावा 94 सेक्टर मोबाइल टीमें बनाई गईं हैं। जो अपने अपने सेक्टर के क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर निगरानी करेंगी। इसके अलावा 89 क्लस्टर मोबाइल टीमें अतिरिक्त रूप से तैनात की हैं। जो किसी भी सूचना पर पांच मिनट के अंदर मौके पर पहुंचेंगी।- 117 क्रिटिकल बूथ।
- 89 क्लस्टर मोबाइल टीमें।
- 94 सेक्टर मोबाइल टीमें।
- 4550 अर्ध सैनिक बल व केंद्रीय पुलिस के जवान।