फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 more than 18 lakhs voters will cast his vote in firozabad

UP Chunav 2022: फिरोजाबाद जिले के 18.53 लाख मतदाता तय करेंगे 53 प्रत्याशियों की किस्मत, जानें विधानसभावार स्थिति

Sat, 19 Feb 2022 01:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 01:46 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सर्वाधिक 13 प्रत्याशी टूंडला में और सबसे कम आठ प्रत्याशी शिकोहाबाद में हैं। जिले भर में कुल 18.53 लाख मतदाता हैं। 

विज्ञापन
UP Election 2022 more than 18 lakhs voters will cast his vote in firozabad
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में फिरोजाबाद जिले की पांच सीटों के लिए रविवार को मतदान है। इस बार सभी सीटों पर चुनाव मैदान में 53 प्रत्याशी हैं। इनकी किस्मत का फैसला जिले के 18.53 लाख मतदाता करेंगे। मतदान के लिए 2195 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए जिले को 16 जोन 188 सेक्टर में बांटते हुए अफसरों को तैनात किया गया है। प्रत्येक बूथ पर अर्धसैनिक बल तैनात होगा। 72 कंपनी सीपीएमएफ (सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स) के अलावा तीन कंपनी पीएसी सहित दस हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जबकि सबसे कम आठ प्रत्याशी शिकोहाबाद में हैं। फिरोजाबाद और सिरसागंज में 11-11 और जसराना विधानसभा में 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

विधानसभावार प्रत्याशियों की स्थिति

फिरोजाबाद विधानसभा
  • भाजपा- मनीष असीजा 
  • बसपा- साजिया हसन
  • सपा - सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन
  • कांग्रेस- संदीप तिवारी
  • आप- नीतू सिसोदिया
  • एआईएमआईएम- बबलू राठौर गोल्डी
  • अन्य- रामदास मानव, बलवीर सिंह, वसीम, मूलचंद्र सेठ, जयपाल सिंह 

शिकोहाबाद विधानसभा 
  • भाजपा- ओमप्रकाश वर्मा
  • सपा- डॉ. मुकेश वर्मा 
  • बसपा- डॉ. अनिल कुमार 
  • कांग्रेस- शशि शर्मा 
  • आप- शैलेंद्र वर्मा
  • एआईएमआईएम- प्रीति मिश्रा 
  • भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी- राधेश्याम कुशवाहा
  • भारतीय सुभाष सेना- वासुदेव शर्मा
टूंडला विधानसभा 
  • भाजपा- प्रेमपाल धनगर
  • सपा-  राकेश बाबू एडवोकेट 
  • बसपा- अमर सिंह
  • कांग्रेस- योगेश दिवाकर
  • आप- नरेश कुमार
  • अन्य- यतेंद्र कुमार, दीपक कुमार, अनिल सिंह, सत्येंद्र कुमार, सतीश कुमार, बबलू सिंह, ओमप्रकाश, मणि रत्नम गौतम 

सिरसागंज विधानसभा 
  • भाजपा- हरिओम यादव
  • सपा- सर्वेश यादव
  • बसपा- पंकज मिश्रा
  • कांग्रेस- प्रतिमा पाल
  • आप- अमित चौहान
  • अन्य- केदार सिंह, जयवीर सिंह, शालिनी, सुनील लोधी, तुकमान सिंह, हरिओम 
जसराना विधानसभा
  • भाजपा- मानवेंद्र प्रताप लोधी
  • सपा-  इं. सचिन यादव
  • बसपा- सूर्यप्रताप सिंह 
  • कांग्रेस- विजय नाथ वर्मा
  • आप- अमित यादव
  • अन्य- शिवप्रताप सिंह, नवाव सिंह, किशन पाल सिंह, राजीव कुमार, सुनील कुमार 
विज्ञापन

मतदाताओं के आंकड़े 
  • कुल मतदाता-1853496 
  • पुरुष         -995142
  • महिला      -858242 
  • अन्य        -112
  • मतदान केंद्र-1296
  • बूथ-2195 
  • कुल प्रत्याशी-53
सुरक्षा व्यवस्था 
  • जोन-16 
  • सेक्टर- 188 
  • स्टेटिक मजिस्ट्रेट- 99 
  • माइक्रो आब्जर्वर- 198 
  • पिंक बूथ- पांच 
  • आदर्श बूथ- 25 
  • वीडियो कैमरा- 97 
  • स्टिल कैमरा- 80 
  • सीपीएमएफ-72 कंपनी 
  • पीएसी - तीन कंपनी 
  • पुलिस व होमगार्ड- 10 हजार 
  • बूथों पर कमान संभालने वाले कार्मिक - 10 हजार 

गड़बड़ी की कंट्रोल रूम पर दें सूचना 

विधानसभा चुनाव के मतदान वाले दिन यदि कोई गड़बड़ी की सूचना देने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम के पीएनटी फोन (05612) 285016 पर फोन करके दे सकेंगे। 

20 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश 

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने 20 फरवरी को मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन जिले के सभी कारोबार के साथ ही उप कोषागार बंद रहेंगे।

सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में रहेगा सख्त पहरा

जिले की पांच विधानसभाओं में सबसे अधिक पुलिस का पहरा सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में रहेगा। इस विधानसभा क्षेत्र के थाना नसीरपुर, सिरसागंज और नगला खंगर थाना पुलिस द्वारा 3288 लोगों को रेडकार्ड जारी करने के साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed