फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Election 2022: Mant Assembly Seat Of Mathura Rld Yogesh Will Withdraw Nomination Samajwadi Party Candidate Fight Election

यूपी विधानसभा चुनाव: गरमाई मांट विधानसभा की राजनीति, जयंत चौधरी के प्रत्याशी वापस लेंगे नामांकन

Wed, 19 Jan 2022 11:54 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Jan 2022 11:54 AM IST
सार

मांट विधानसभा सीट से अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। अखिलेश यादव के करीबी ही यहां से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Up Election 2022: Mant Assembly Seat Of Mathura Rld Yogesh Will Withdraw Nomination Samajwadi Party Candidate Fight Election
रालोद के योगेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में समाजवादी पार्टी और रालोद का गठबंधन की सीट मांट विधानसभा पर बुधवार को एक चौंकाने वाला उलटफेर देखने को मिला। शुक्रवार को रालोद ने इस सीट से योगेश नौहवार को अपना प्रत्याशी बनाया था। इसके एक दिन बाद ही सपा ने भी मांट सीट से संजय लाठर के रूप में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। लेकिन बुधवार को योगेश नौहवार ने नामांकन वापस लेने की खबर देकर सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन


मांट विधानसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशियों को टिकट के घमासान के बाद अब मांट की राजनीति में एक नया बदलाव आया। रालोद से नामांकन दाखिल करने वाले योगेश नौहवार अपना नामांकन वापस करेंगे। राष्ट्रीय लोक दल द्वारा मांट विधानसभा क्षेत्र से योगेश नौहवार को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन समाजवादी पार्टी से संजय लाठर भी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांट विधानसभा क्षेत्र को लेकर बी फॉर्म लेकर आए थे और अपना नामांकन भरने की बात कह रहे थे। गठबंधन में रार को देखकर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मांट से रालोद के उम्मीदवार योगेश नौहवार को दिल्ली बुलाया और मांट से अपना नामांकन वापस करने की बात कही। योगेश नौहवार ने बताया कि जो राष्ट्रीय नेतृत्व का आदेश होगा वह उसे मानेंगे और मांट विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह बात खुद योगेश नौहवार सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के करीबी हैं संजय लाठर 
एमएलसी डॉ. संजय लाठर एक बार फिर मांट विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमाने जा रहे हैं। इससे पहले वह 2012 में भी मांट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। तब उन्हें समाजवादी पार्टी के टिकट पर 51 हजार वोट मिले थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले डॉ. संजय लाठर सपा युवजन सभा और सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में एमएलसी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। 2012 का चुनाव हारने के बाद भी मांट में उनकी सक्रियता रही। उन्होंने मथुरा में ही अपना ठिकाना भी बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed