फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 Mainpuri district divided into 20 zones 124 sectors tight security in Karhal

UP Election 2022: मतदान को लेकर 20 जोन 124 सेक्टर में बांटा मैनपुरी जिला, करहल में कड़ी सुरक्षा

Sat, 19 Feb 2022 07:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Feb 2022 07:59 PM IST
सार

मैनपुरी जिले के 1269 मतदान केंद्रों के 1756 मतदेय स्थलों पर रविवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022 Mainpuri district divided into 20 zones 124 sectors tight security in Karhal
मैनपुरी में अर्ध सैन्य बल के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए मैनपुरी जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बल की 71 कंपनियों के साथ ही करीब आठ हजार अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जिले को 20 जोन और 124 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान ये लगातार निगरानी करते रहेंगे। 

विज्ञापन


जिले के 1269 मतदान केंद्रों के 1756 मतदेय स्थलों पर रविवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की 71 कंपनियों को बुलाया गया है। ये कपंनियां दो दिन पहले ही जिले में पहुंच गईं थीं। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान ये अर्धसैनिक बल मौजूद रहेंगे। इसके अलावा निरीक्षक, उप निरीक्षक, सशस्त्र आरक्षी व अन्य मिलाकर आठ हजार अन्य सुरक्षाकर्मी भी मतदान में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। 

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पर एक नजर 

  • 71 अर्धसैनिक बल की कंपनियां 
  • 361 निरीक्षक व उप निरीक्षक 
  • 3128 सशस्त्र आरक्षी 
  • 1198 आरक्षी 
  • 3352 होमगार्ड 

करहल में सर्वाधिक सात जोन, 34 सेक्टर

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले में 20 जोन और 124 सेक्टर बनाए हैं। मैनपुरी और किशनी विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच जोन व 30-30 सेक्टर बनाए गए हैं। वहीं भोगांव विधानसभा क्षेत्र में चार जोन और 30 सेक्टर बनाए गए हैं। करहल विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक सात जोन और 34 सेक्टर बनाए गए हैं।

प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेटों पर रहेगी। सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट शनिवार को नवीन मंडी में पोलिंग पार्टियों को रवाना कराने में जुटे रहे। वहीं रविवार को मतदान के दौरान भी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे। 

रिजर्व में रखे पांच जोनल और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट

अपरिहार्य स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व मजिस्ट्रेट अलग से रखे गए हैं। जिले में पांच जोनल और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। इसमें मैनपुरी और भोगांव क्षेत्र के लिए एक-एक जोनल और छह-छह सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। वहीं किशनी क्षेत्र के लिए एक जोनल व चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और करहल क्षेत्र के लिए दो जोनल और तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं।

एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र ने बताया कि सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में समय से मतदान शुरू कराने के साथ ही मतदान समापन तक की प्रक्रिया संपन्न कराएं। किसी प्रकार की परेशानी होने पर उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed