मथुरा में बोले मुख्यमंत्री योगी: कहा- चुनाव में दंगाई फिर रेंग रहे हैं, इनकी गर्मी 10 मार्च को शांत कर देंगे
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनता से संवाद किया। छोटी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखा। बिना अखिलेश यादव का नाम लिए उन्होंने करारे प्रहार किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मथुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब चुनाव में फिर दंगाई रेंग रहे हैं, हम भी कह रहे हैं कि मार्च में पुन: भाजपा सरकार बनेगी तो सभी की गर्मी शांत कर दी जाएगी। जनसंपर्क के लिए मथुरा आए मुख्यमंत्री ने गोवर्धन में गिरिराजजी के दर्शन भी किए।
बुधवार को छाता के तरौली, गोवर्धन के डीएवी कॉलेज व मथुरा के सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में जनसंवाद करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि इनका नाम ही समाजवादी है, काम दंगावादी और परिवारवादी है। सपा की जब सरकार थी तो उन्होंने शुरुआत कोसी दंगे से की थी और अंत जवाहर बाग हिंसा से किया। हमारी डबल इंजन की सरकार ने बगैर भेदभाव के काम किया है।
सपा पर कसा तंज
योगी ने कहा कि सपा की सरकार में पैसा विकास पर खर्च नहीं होता था, इत्र वाले मित्र के घर जाता था। पिछली सरकारों में प्रदेश को लूटा गया। दंगाई, माफिया, भ्रष्टाचारी हावी थे। रामभक्तों की निर्मम हत्या भी इनकी नियति है। खून से इनकी सनी टोपी लाल है। कोरोना में भी इनका नकारात्मक रवैया रहा।
अखिलेश पर निशाना
योगी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में निर्दोष युवाओं की हत्याएं हुईं और उस समय मुख्यमंत्री दंगाइयों का सहयोग करते हैं। आज उत्तर प्रदेश में सड़क, फिल्म सिटी, जेवर का हवाई अड्डा बन रहा है और दूसरी तरफ माफिया के लिए बुलडोजर खड़ा है। सरकार ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश के हर नौजवान को स्मार्ट नौजवान बनाएंगे। एक करोड़ नौजवानों को टैबलेट, स्मार्ट फोन सरकार देने का काम कर रही है।रामवीर हत्याकांड पर बोले मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधान के हत्यारे मेवात से आए थे। मेवाती फिर से आकर मथुरा में उपद्रव कर रहे हैं। दस मार्च के बाद इनका उपचार हो जाएगा। रामवीर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए जनता को आश्वासन दिया कि सख्त सजा दी जाएगी। लक्ष्मी नारायण के लिए सभा करते हुए कहा कि अबकी बार एक लाख पार...।मुख्यमंत्री ने मथुरा में यमुना की स्वच्छता का वादा किया तो छाता में शुगर मिल की बात की। उन्होंने मथुरा में भाजपा प्रत्याशी व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, छाता में चौधरी लक्ष्मीनारायण और गोवर्धन में मेघश्याम सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान उनके साथ सांसद हेमा मालिनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, यूपी कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन तेजवीर सिंह भी मौजूद रहे।