फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022: BSP Will Greet The Saints In Vrindavan

यूपी चुनाव 2022: मुख्यमंत्री के बाद अब बसपा कराएगी संतों को भोज, सतीश चंद्र मिश्रा करेंगे सम्मान

Thu, 18 Nov 2021 09:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Nov 2021 09:12 AM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की साधु-संतों पर नजर है। पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन आकर संतों के साथ भोज किया और उनको सम्मानित किया। अब बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा संतों का सम्मान करेंगे। बसपा के कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा पर होगा। 

विज्ञापन
UP Election 2022: BSP Will Greet The Saints In Vrindavan
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी विधानसभा के चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने मथुरा के वृंदावन पहुंचकर 500 संत-महंतों के साथ भोजन कर उनका सम्मान किया था। अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा कार्तिक पूर्णिमा पर वृंदावन में एक हजार संतों को भोजन कराकर उनका सम्मान करेंगे।

विज्ञापन


10 नवंबर को ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस दौरान उन्होंने 500 संत-महंतों के साथ भोजन व उनका सम्मान करने के साथ ही उनके साथ थोड़ा वक्त भी बिताया। इससे संदेश यही गया था कि हिंदुत्व ही उनका मुख्य एजेंडा रहेगा। अब कार्तिक पूर्णिमा पर बसपा ने राधा निवास स्थित एक आश्रम में संतों को भोजन व उनके सम्मान की व्यवस्था की है। भोजन के लिए एक हजार संतों और महंतों को न्यौता दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सतीश चंद्र का पहले भी रहा संतों से लगाव 
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का वृंदावन से पुराना लगाव है। प्रदेश में जब बसपा सरकार थी, तब वृंदावन के संतों की मांग पर सतीश चंद्र मिश्रा के कहने पर ही उस वक्त 300 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी थी। अब जब 2022 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में हर बसपा की नजर वृंदावन के संतों और महंतों पर टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संत-महंतों के सम्मान में जुटे राजनीतिक दल 
संत-महंतों के लाखों की संख्या में अनुयायी होते हैं। चुनाव में यह काफी मायने रखता है। देश के साथ प्रदेश के हर शहर में अपना एक वोट बैंक भी है। इसलिए हर राजनीतिक दल संतों और महंतों को अपने पाले में लाने के प्रयासों में जुट गई है। 19 नंवबर को वृंदावन के राधा निवास स्थित श्यामा श्याम धाम में होने वाले आयोजन के लिए बसपा ने कई कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। जमीन पर बैठकर भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

मथुरा की मांट विधानसभा से बसपा विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि वृंदावन में संतों और महंतों को 19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन भोजन कराया जाएगा और स्वागत सत्कार होगा। यह कार्यक्रम बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed