फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up election 2022 Amit Shah targets Akhilesh Yadav Mulayam Singh Yadav Karhal Rally

UP Chunav 2022: सपा मुखिया पर बरसे शाह, कहा- अखिलेश को सता रहा हार का डर

Thu, 17 Feb 2022 02:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 02:58 PM IST
सार

 Amit Shah Rally In Karhal: मैनपुरी के करहल में गुरुवार को एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव के लिए प्रचार किया तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के लिए समर्थन जुटाया।

विज्ञापन
Up election 2022 Amit Shah targets Akhilesh Yadav Mulayam Singh Yadav Karhal Rally
करहल में गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के कोसमा चौराहे पर जनसभा करने आए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि करहल में कमल खिला दो पूरे यूपी से सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ही सीट तीन सौ सीट का काम करेगी। संबोधन के दौरान उनके निशाने पर सपा और अखिलेश यादव रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने नामांकन के दौरान कहा था अब सीधे प्रमाण पत्र लेने आऊंगा। लेकिन भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के आगे उन्हें छह दिन बाद ही मैदान में उतरना पड़ा। 

विज्ञापन

मुलायम सिंह की सभा पर कसा तंज

करहल क्षेत्र में ही गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जनसभा पर भी तंज कसा। गृहमंत्री ने कहा कि बुजुर्ग नेताजी को भी अखिलेश यादव को मैदान में उतारना पड़ा। सपा को उन्होंने परिवारवादी पार्टी बताते हुए कहा कि सपा शासन में सैफई परिवार के 45 लोग अलग-अलग पदों पर थे। इससे साफ है कि सपा किसी जाति या समाज के लिए नहीं बल्कि परिवार के लिए काम करती हैं। 

विज्ञापन

अमित शाह ने कहा कि सपा के स का मतलब है संपत्ति इकट्ठा करो और प का मतलब है परिवारवाद चलाओ। जनता से गृहमंत्री ने करहल सीट से प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और किशनी से डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर को जीत दिलाने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी चाय बेचने वाले का बेटा, जानता है गरीबी का दर्द' 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चाय बेचने वाले के बेटे हैं। वे गरीब घर में पैदा हुए और गरीबों का दर्द जानते हैं। इसलिए उन्होंने गरीबों के उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना, राशन के लिए गरीब कल्याण अन्न योजना और किसानों के लिए सम्मान निधि की शुरुआत की। 

फिरोजाबाद में भी जनसभा को किया संबोधित

करहल से पहले अमित शाह ने फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण में सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। इस बार 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब और मजदूरों का कल्याण करना चाहती है, जबकि सपा संपत्ति इकट्ठा करने के साथ परिवारवाद की राजनीति करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed