फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022: Akhilesh Yadav made promise to make Bah a district

आगरा में अखिलेश ने किया वादा: सपा सरकार आने पर बाह को बनाएंगे जिला, नौजवानों के लिए निकालेंगे भर्ती

Sun, 06 Feb 2022 10:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 10:44 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने रविवार को बाह और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में सभाएं कर सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट मांगे। इस दौरान अखिलेश ने जनता से कई वादे किए। 

विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh Yadav made promise to make Bah a district
बाह में सभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव तीन दिन में दूसरी बार आगरा आए। रविवार को बाह और खंदौली में सभाएं कीं। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाह और बटेश्वर में विकास नहीं हुआ। सरकार बनने पर बाह को जिला बनाएंगे। बटेश्वर में अटल यूनिवर्सिटी बनाएंगे। पुलिस और फौज में नौजवानों के लिए भर्ती होगी। खंदौली में उन्होंने आलू प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 100 से 200 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का दांव खेला है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर 12 बजे अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से बाह पहुंचे। सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के समर्थन में सभा की। जहां गर्मी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वे गर्मी निकाल रहे हैं। हम नौजवानों के लिए पुलिस व फौज में भर्ती निकालेंगे। उन्होंने कहा, हमने 100 डायल सेवा शुरू की। बाबा मुख्यमंत्री उनके टायर नहीं बदल सके। टायर घिस गए हैं। 100 डायल का नाम बदल कर 112 कर दिया। पुलिस का कबाड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन

भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश ने भाजपा ने अटल जी के पैतृक गांव में विकास नहीं कराया। बटेश्वर का ऐतिहासिक मेला लगता था। भाजपा ने मेले को बढ़ावा नहीं दिया। सरकार बनने पर मंदिरों का जीर्णोद्वार कराएंगे। बाह को मध्य प्रदेश से जोड़ने के लिए पुल बनाने का काम शुरू किया था, भाजपा उसे भी पूरा नहीं कर सकी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में अखिलेश से लोगों ने बाह को जिला बनाने की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि जिला बनाने के लिए कह रहे हो, पहले विधायक तो बनाओ। बाबा मुख्यमंत्री ने बहुत से नाम बदले हैं। सरकार बनने पर हम बाह को जिला बनाएंगे। स्वर कोकिला लता मंगेश्वर की याद में उन्होंने लखनऊ में संग्राहलय बनाने का वादा किया है। 

जब पूर्व सांसद ने दिखाया जिलाध्यक्ष को तमाचा

बाह में मंच से सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन संबोधित करते हुए कह रहे थे, मैं अखिलेश को पूर्व मुख्यमंत्री नहीं मानता। मैं उन्हें भावी मुख्यमंत्री मानता हूं। इसी दौरान मंच पर पीछे अखिलेश के साथ बैठे जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा कुछ कह रहे थे। पूर्व सांसद ने जितेंद्र वर्मा के पास आए और तमाचा दिखाते हुए टोका। जिसके बाद अखिलेश यादव सहित मंच पर बैठे सभी लोग जोर से हंस पड़े।

रिकार्डिंग से होगी एफआईआर

अखिलेश ने मंच से कहा, सुनने में आया है कि जब से सपा लड़ाई में आई है, लोगों को धमकियां मिल रही हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपके पास मोबाइल है। मोबाइल में रिकार्डिंग है। अगर कोई धमकी दे तो उसकी रिकार्डिंग कर लीजिए। वहीं, एफआईआर मानी जाएगी।

'गर्मी निकले या न निकले, जरूर निकालेंगे भर्तियां'

बाह से अखिलेश अपराह्न तीन बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज मैदान में पहुंचे। यहां सपा प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र चौहान के समर्थन में सभा को संबोधित किया। अखिलेश ने कहा, गर्मी निकले या न निकले, सरकार बनने पर भर्तियां जरूर निकलेंगी। उन्होंने कहा हैंडपंप व साइकिल के आते ही भाजपा के लिए लोगों के दरवाजे बंद हो गए हैं। भाजपा अगर सत्ता में आ गई तो बाबा साहब का संविधान ही खत्म कर देंगे। 

आलू बेल्ट में उन्होंने किसानों की नब्ज पकड़ते हुए कहा, भाजपा सरकार में वोदका की मांग बढ़ गई है। हम आगरा, फरुर्खाबाद, कन्नौज आलू बेल्ट है। यहां वोदका और आलू प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए 100 से 200 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने भाजपा को कोसते हुए कहा, किसानों को खाद तक नहीं मिली। जो डीएपी 1200 रुपये, यूरिया 300 रुपये में मिलता था, उसके दाम 1800 रुपये कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed