फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 Akhilesh Yadav Election Campaign in Firozabad

UP Chunav 2022: फिरोजाबाद में बोले अखिलेश- सपा गठबंधन ने लगाया शतक, भाजपा के बूथों पर नाचेंगे भूत

Thu, 17 Feb 2022 11:54 AM IST
firozabad Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 11:54 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में सपा मुखिया अखिलेश ने फिरोजाबाद में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। टूंडला में उनके साथ रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने भी मंच साझा किया। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Akhilesh Yadav Election Campaign in Firozabad
फिरोजाबाद में अखिलेश यादव - फोटो : ANI

विस्तार

फिरोजाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि पहले दो चरण में उनके गठबंधन ने शतक लगा दिया है। तीसरे और चौथे चरण में सपा की सरकार बनेगी। सातवें चरण तक भाजपा के बूथों पर सन्नाटा होगा और भूत नाचेंगे। बूथ पर कोई मक्खी मारने वाला भी नहीं होगा। अखिलेश यादव गुरुवार को नसीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर बरसे। 

विज्ञापन


सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के लोग रेलगाड़ी बेच रहे हैं। रेलवे की जमीन बेची जा रही है। हवाई जहाज बेच दिया है। एयरपोर्ट बेच दिया है। पानी का जहाज बेच दिया। बंदरगाह बेच दिया। उन्होंने कहा कि एक कहावत है न रहेगा बांस न रहेगी बांसुरी। ये लोग चाहते हैं कि आरक्षण से किसी को नौकरी और रोजगार न मिल पाए। 

विज्ञापन

यह चुनाव सम्मान बचाने का है- अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि यह लोग जातिगत जनगणना नहीं करा रहे हैं। भाजपा ने पिछड़े और अति पिछड़ों दलितों का अपमान किया है। इस चुनाव में सम्मान बचाना है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आते ही जातिगत जनगणना कराएंगे। 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। किसानों को लोन फ्री रहेंगे। आलू के लिए विशेष पैकेज देकर किसानों की मदद देनी होगी तो वह भी सपा सरकार कार्य करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादियों ने बनाई हैं ये सड़कें- अखिलेश

सपा मुखिया ने कहा कि यह सड़कें भी समाजवादियों ने बनाई हैं। उन सड़कों पर आज हवाई जहाज उतर रहे हैं। यह लोग कह रहे हैं गुंडा अपराधी माफिया। जरा गौर से देखो कौन लोग अपराधी दिखते हैं और यह लोग माफिया दिखते हैं। जिन्हें कानून से नहीं चलना है, वह समाजवादी पार्टी को वोट ना दें। समाजवादी सरकार ने 100 नंबर चलाई ताकि किसी को थाने जाने की जरूरत ना पड़े। भाजपा सरकार ने 112 करके पुलिस को कबाड़ा बना दिया। 

उन्होंने कहा कि जो लोग पैसा लेकर भाग रहे हैं, सोचो वह कहां के लोग हैं। उत्तर प्रदेश को बचाइए। हमारे विधायक ने टाटा किया है तो उनसे टाटा करोगे कि नहीं। जो नेता जी ने लड़ाई लड़ करके आगे आए हैं। हमारी जिम्मेदारी बनती है इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। अखिलेश यादव ने सिरसागंज के सपा प्रत्याशी सर्वेश यादव और शिकोहाबाद से मुकेश वर्मा को जिताने के लिए जनता से अपील की। 

नसीरपुर के बाद टूंडला में सपा-आरएलडी की संयुक्त रैली हुई। अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने जनसभा को संबोधित किया। गठबंधन के दोनों प्रमुख नेताओं के निशाने पर भाजपा रही। जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा के लोग कितना झूठ बोलते हैं, अगर झूठ का ओलंपिक हो जाए तो सारे गोल्ड पदक भाजपा के लोग लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि गडकरी जी कहते हैं हवा में रोडवेज बस चलाएंगे। वह यह नहीं जानते हैं कि सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि बस वैसे ही बस वैसे ही हवा में उछल जाती है। उन्होंने कहा कि लोग नहीं भूले हैं, यहां किसानों के ऊपर थार चलाई गई। 

यह संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव- अखिलेश

टूंडला में अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का है। बाबा साहब ने हमें संविधान दिया है। भाजपा की साजिश है। ये लोग बाबा साहब का संविधान भी बदल सकते हैं। संविधान और लोकतंत्र बचना है। पहला और दूसरे चरण में पड़ोस में वोट पड़ा था। दो चरणों में गठबंधन ने शतक मारा। तीसरे और चौथे तक गठबंधन की सरकार बन जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed