{"_id":"6573ff8af0869049ec0c2735","slug":"up-digital-museum-will-be-built-in-agra-to-know-history-of-agra-monuments-including-taj-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में बनेंगे डिजिटल संग्रहालय, ताज सहित इन स्मारकों का जान सकेंगे इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में बनेंगे डिजिटल संग्रहालय, ताज सहित इन स्मारकों का जान सकेंगे इतिहास
Sat, 09 Dec 2023 11:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:17 AM IST
सार
ताजनगरी के शिल्पग्राम और फतेहपुर सीकरी में डिजिटल संग्रहालय बनेंगे। पर्यटन विभाग का कहना है कि डिजिटल संग्रहालय बनने से पर्यटकों का आगरा घूमने का अनुभव बेहतर होगा।
विज्ञापन
ताज महल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार आगरा में डिजिटल संग्रहालय (म्यूजियम) बनाएगी। इसके माध्यम से पर्यटकों को फतेहपुर सीकरी, ताजमहल समेत अन्य स्मारकों के इतिहास और शहर के बारे में जानकारी मिलेगी। पर्यटन विभाग के अफसरों का दावा है कि पर्यटकों का आगरा घूमने का अनुभव और बेहतर होगा। विभाग इसके पहले चित्रकूट व अयोध्या में डिजिटल म्यूजियम बना चुका है।
ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा में प्रतिवर्ष 50 से 60 लाख पर्यटक आते हैं। पर्यटकों के लिए अब पर्यटन विभाग ने शिल्पग्राम पार्किंग व गुलिस्तां कॉप्लेक्स स्थित भवन में डिजिटल म्यूजियम बनाने की योजना बनाई है। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों से लगभग 35 प्रतिशत शिल्पग्राम आते हैं। वहीं, फतेहपुर सीकरी जाने वाले पर्यटकों को सीएनजी बसों के लिए गुलिस्तां कॉम्प्लेक्स जाना होता है। दोनों स्थलों के चयन का यह मुख्य कारण है।
डिजिटल म्यूजियम में स्मारकों के बारे में जानकारी देने के लिए कई विकल्पों को अपनाया जा सकता है। संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र ने बताया कि डिजिटल म्यूजियम से पर्यटक को स्मारक के साथ ही शहर के इतिहास व भूगोल की पूरी जानकारी मिलेगी। स्मारक के बारे में उन्हें पहले से जानकारी मिलेगी तो अनुभव बेहतर होगा। इससे पर्यटकों का रात्रि प्रवास भी बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग ने डिजिटल म्यूजियम के निर्माण के इच्छुक व्यक्तियों व फर्मों से आवेदन मांगे हैं।