फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up deputy cm keshav prasad maurya on delhi election results

दिल्ली की हार पर बोले यूपी के उपमुख्यमंत्री, चुनाव नतीजों पर पार्टी नेतृत्व करेगा समीक्षा

Wed, 12 Feb 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Feb 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
up deputy cm keshav prasad maurya on delhi election results
बांकेबिहारी मंदिर में पत्नी के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के जादू में किसी को संशय नहीं करना चाहिए है, लेकिन जो चुनाव के नतीजे आए हैं, इस पर पार्टी नेतृत्व समीक्षा करेगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को केशव प्रसाद मौर्य परिवार के साथ वृंदावन आए। उन्होंने यहां ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह के हिंदुस्तान की जीत वाले बयान पर कहा कि चलो अच्छा संजय सिंह को सद्बुद्धि आ गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य ऐसे नेता हैं उनको भी सद्बुद्धि आ जाए तो अच्छा है। हम तो चाहते हैं हिंदुस्तान ही सदा जीते। यही हम लोगों की इच्छा है यही भगवान से प्रार्थना है। बता दें कि आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली चुनाव को भारत-पाकिस्तान मैच बताते हुए कहा था कि हिंदुस्तान जीत गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महादेव का अभिषेक किया

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्नी राजकुमारी और बेटे के साथ रमणरेती धाम में मंत्रोच्चार के मध्य रमणेश्वर महादेव का अभिषेक किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने रमणबिहारी की आरती की। उन्होंने यहां कुछ देर तक बैठ कर बिताया। 

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे। वे यहां 20 से 25 मिनट तक ठहरे रहे। मंदिर के सेवायत माहित गोस्वामी और पुनीत गोस्वामी ने उपमुख्यमंत्री को उनके परिवार को पूजन कराया। 

गोकुल मंदिर के दर्शन किए
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भगवान कन्हैया की नगरी गोकुल आए और नंद बाबा के मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूतना मंदिर, योग माया मंदिर और यमुना जी के घाट का भी अवलोकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed