{"_id":"5bf2bc3ebdec2204de741969","slug":"up-deputy-cm-dr-dinesh-sharma-claimed-bjp-win-in-four-states-assembly-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के उपमुख्यमंत्री का दावा- पांच में से चार राज्य अपने दम पर जीतेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के उपमुख्यमंत्री का दावा- पांच में से चार राज्य अपने दम पर जीतेगी भाजपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 19 Nov 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पांच में से चार राज्यों में भाजपा अपने दम पर और एक राज्य में भाजपा विचारधारा समर्थित पार्टियों के गठनबंधन की सरकार बनाएगी।
उन्होंने राजस्थान में पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें जीतने का भी दावा किया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम के साथ-साथ तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा-बसपा को भी आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के विकास कार्यों से डरकर विपक्ष एकजुट हो रहा है। भाजपा को महागठबंधन से नहीं बल्कि सपा-बसपा को भाजपा से डर है। यदि ऐसा न होता तो दोनों पार्टियां चुनावी मैदान में एक-दूसरे के सामने होतीं। भाजपा चाहती है कि सब मिलकर चुनाव लड़ें ताकि गठबंधन का भ्रम खत्म हो।

'राम मंदिर निर्माण भाजपा के संकल्प पत्र में'
उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर कहा कि राम मंदिर निर्माण भाजपा के संकल्प पत्र में है। लोगों में उम्मीद जागी है कि इस विवाद का जल्द निपटारा हो। चूंकि इस पर नीतिगत निर्णय होना है। सामूहिक रूप से सरकार इस पर बैठकर निर्णय लेगी।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर न्यायपालिका का कोई विरोध नहीं है। आंदोलन से नहीं बल्कि सरकार संवैधानिक तरीके से मंदिर निर्माण करेगी।
जिलों के नाम बदले जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में गलतफहमी है कि भाजपा जिलों के नाम बदल रही है। यह सच नहीं है। एतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर ही उनकी मूल पहचान के आधार पर ही जो नाम पहले थे, वही किए हैं। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया है।
बंदरों के बढ़ते आतंक पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इसको लेकर गंभीर है। वन विभाग से वार्ता चल रही है। इन पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेशस्तर पर नीति तैयारी की जा रही है। श्वानों की नसबंदी होगी।