फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up deputy cm dinesh sharma statement on upendra kushwaha

अपनी ही पार्टी में अकेले पड़ गए थे उपेंद्र कुशवाह: डॉ. दिनेश शर्मा

Fri, 21 Dec 2018 08:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Dec 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
up deputy cm dinesh sharma statement on upendra kushwaha
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक तरफ महागठबंधन का बढ़ता कुनबा और दूसरी तरफ एनडीए में बढ़ती हलचल पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि एनडीए एक ऐसा जहाज है जो अपने गंतव्य तक पहुंचता है। एनडीए से कोई दूर नहीं हो रहा। उपेंद्र कुशवाह अपनी पार्टी में अकेले पड़ गए थे। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। उनके साथ कोई विधायक नहीं है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के नेता उपेंद्र कुशवाह एनडीए छोड़ महागठबंधन में शामिल हो गए हैं। इससे जुड़े सवाल पर शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि न भाजपा किसी का साथ छोड़ती है और न ही कोई भाजपा का साथ छोड़ता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी शर्त और इच्छापूर्ति न होने के कारण छूटने या छोड़ने का बहाना देते हैं। कुशवाह समाज के सभी के प्रमुख नेता आज भी भाजपा के साथ हैं। 
विज्ञापन


वहीं, लोजपा के रामविलास द्वारा अल्टीमेटम दिए जाने के सवाल पर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि रामविलास एनडीए के विश्वस्त साथी हैं। उन्होंने कोई अल्टीमेटम नहीं दिया। राजस्थान और मध्य प्रदेश में जनता का पूरा समर्थन मिला है। राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस को लगभग बराबर के वोट मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस से ज्यादा वोट भाजपा को मिले हैं। कई सीटें ऐसी रहीं, जहां भाजपा प्रत्याशी एक हजार से कम वोट से हारे। जनता ने भाजपा के 15 साल के शासन के बाद भी प्रचंड समर्थन दिया, ये हमारे के लिए गर्व की बात है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हरियाणा में भी पांच नगर निगमों पर भाजपा जीती। 


अगले महीने होगा इनवेस्टर मीट का दूसरा चरण

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इनवेस्टर मीट के अच्छे परिणाम आए थे। पिछली बार 60 हजार करोड़ से अधिक के इनवेस्टमेंट अनुबंध हुए थे। अगले महीने इनवेस्टर मीट का दूसरा चरण प्रारंभ होगा। इसमें पिछले बार से अधिक के एंग्रीमेंट होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed